Katy Perry In Space : स्पेस की यात्रा कर वापस लौटीं कैटी पैरी, पैरी समेत 6 महिलाओं ने रचा इतिहास

मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी और पांच अन्य महिलाओं ने ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा की।

14 April 2025

और पढ़े

  1. पाकिस्तान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, अरबों डॉलर के नुकसान से शरीफ सरकार की अर्थव्यवस्था चरमराई
  2. मेक्सिको में प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान 7 लोगों की मौत
  3. प्रधानमंत्री मोदी का जॉर्डन दौरा शुरू, अम्मान में हुआ औपचारिक स्वागत
  4. सिडनी शूटिंग केस में सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, बाप-बेटे निकले आतंकी
  5. आतंक की जुबान, पाकिस्तान की पहचान : ‘दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे’ की धमकी ने लश्कर-पाक गठजोड़ को फिर किया बेनकाब
  6. बॉन्डी बीच हमले के बाद पीएम अल्बानीज का दो टूक संदेश: ऑस्ट्रेलिया में नफरत और आतंक की कोई जगह नहीं
  7. बॉन्डी बीच गोलीबारी: आम नागरिक बना हीरो, हमलावर को दबोचकर टाली बड़ी तबाही, VIDEO...
  8. ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी से दहशत, बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग
  9. मेक्सिको के नए टैरिफ नियम पर भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति, कूटनीतिक प्रयास जारी
  10. अमेरिका: रोड आइलैंड की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फायरिंग; 2 की मौत, 8 घायल
  11. इमरान खान की रिहाई की आवाज दबाने का आरोप, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने एलन मस्क को लिखा खुला पत्र
  12. भारत पर ट्रंप के टैरिफ को डेमोक्रेट सांसदों ने दी चुनौती, अवैध बताते हुए पेश किया प्रस्ताव
  13. ट्रेड वॉर के बीच मोदी-ट्रंप की बातचीत, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदें
  14. अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने लगाया भारत पर 50% टैरिफ, व्यापार पर पड़ सकता है बड़ा असर
  15. जापान के होक्काइडो में 6.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी के बाद नया झटका

14 अप्रैल 2025 को एक नया इतिहास रच गया जब मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी और पांच अन्य महिलाओं ने ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा की। यह मिशन केवल 14 मिनट का था, लेकिन इसका महत्व बेहद खास रहा। यह 1963 के बाद पहली बार हुआ है जब सिर्फ महिलाओं की एक टीम ने अंतरिक्ष की यात्रा की।

इतिहास में पहली बार इतनी महिलाएं एक साथ अंतरिक्ष में

सीट नंबर 2, मिशन नेम Feather और स्पेस में गाना... सिंगर कैटी पेरी ने  अंतरिक्ष की उड़ान से कुछ घंटे पहले कराया स्पेसक्राफ्ट का दीदार, VIDEO - Katy  Perry Space ...

इस मिशन का नाम था NS-31, जो न्यू शेपर्ड प्रोग्राम की 31वीं उड़ान थी और 11वीं मानवयुक्त मिशन। इससे पहले, 1963 में वालेंटीना टेरेशकोवा ने पहली महिला अंतरिक्षयात्री बनकर इतिहास रचा था।

स्पेस क्रू में शामिल रहीं ये महिलाएं:

कैटी पेरी – ग्लोबल पॉप स्टार और समाजसेवी

गेल किंग – पत्रकार और CBS मॉर्निंग्स की सह-होस्ट

अमांडा गुयेन – बायोएस्ट्रोनॉटिक्स वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता

आयशा बोवे – पूर्व NASA वैज्ञानिक और STEMBoard की CEO

केरियन फ्लिन – फिल्म निर्माता और महिला अधिकारों की समर्थक

लॉरेन सांचेज – पत्रकार, पायलट और मिशन लीडर


कैसा रहा यह मिशन?

कल अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगी मशहूर गायिका कैटी पेरी, ये महिलाएं भी होंगी साथ

-रॉकेट टेक्सास के लॉन्च साइट से उड़ान भरी।

-उड़ान के 2 मिनट 40 सेकंड बाद कैप्सूल और बूस्टर अलग हो गए।

-कैप्सूल ने 100 किमी की ऊंचाई पार की, जिसे कार्मन लाइन कहते हैं – यह पृथ्वी और अंतरिक्ष की सीमा मानी जाती है।

-कुछ मिनटों तक सभी अंतरिक्षयात्रियों ने भारहीनता का अनुभव किया और पृथ्वी का अद्भुत दृश्य देखा।

-बूस्टर सुरक्षित रूप से नीचे उतरा, जबकि कैप्सूल पैराशूट की मदद से टेक्सास रेगिस्तान में लैंड हुआ।


हर महिला ने निभाई खास भूमिका:

आयशा बोवे ने बहामियन समुदाय का प्रतिनिधित्व किया और छात्रों के पोस्टकार्ड साथ ले गईं।

केरियन फ्लिन महिलाओं की बराबरी और अधिकारों का संदेश देना चाहती थीं।

गेल किंग के लिए ये जीवन का एक नया अनुभव और बड़ी उपलब्धि रही।

Katy Perry and Gayle King to launch on Blue Origin's all-female crew

अमांडा गुयेन विज्ञान और शांति का संदेश लेकर गईं, और अमेरिका-वियतनाम रिश्तों को एक नई दिशा दी।

कैटी पेरी ने कहा कि वो चाहती हैं उनकी बेटी और दुनिया की लड़कियां भी सितारों तक पहुंचने का सपना देखें।

लॉरेन सांचेज ने कहा कि वो अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: Randeep Hooda on Highway film : फिल्म हाईवे के प्रमोशन के सवाल पर बोले हुड्डा, मुझे किया गया साइडलाइन

यह उड़ान सिर्फ एक मिशन नहीं थी, बल्कि यह दिखाता है कि अब महिलाएं भी अंतरिक्ष में बराबरी से कदम रख रही हैं। यह मिशन आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण और अंतरिक्ष विज्ञान में बराबरी के नए युग की शुरुआत है।

 

 

Published By: Divya

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in