
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन दौरे पर हैं। यह यात्रा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो दे सूज़ा के निमंत्रण पर हो रही है। बता दें की, यह द्रौपदी मुर्मू की पहली यूरोपीय यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों की ओर इशारा कर रही है। दौरे के चलते, द्रौपदी मुर्मू का लिस्बन एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं, पुर्तगाल के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी के साथ आवभगत किया।
इसी के साथ, उन्होंने 7 से 10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत कर दि है। यह यात्रा 27 वर्षों के बाद हो रही है। अंतिम राजकीय यात्रा 1998 में हुई थी जब राष्ट्रपति के आर नारायणन ने पुर्तगाल का दौरा किया था। बता दें की, 9-10 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के निमंत्रण पर स्लोवाकिया का भी दौरा करेंग।
मीडिया से बात करते हुए, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने इन यात्राओं को "दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक यात्राएँ" बताया। आगे कहा "क्योंकि यह ऐसे समय हो रही है जब भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे कर रहे हैं और यह यात्रा "दोस्ती और साझेदारी को आगे ले जाएगी।"
Published By: Tulsi Tiwari