अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज, दिया गया राजकीय सम्मान

मनोज कुमार का आज सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

05 April 2025

और पढ़े

  1. Priyanka Ankit breakup news : प्रियांकित के breakup की खबरों से फैन्स हुए निराश, दोनों ने क्या कहा ?
  2. Salman Khan को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
  3. Sunny Deol's Jaat Vs Ajith Kumar's Good Bad Ugly : दोनों का धुआंधार प्रदर्शन, 'Ugly' उड़ा देगी होश!
  4. आ गया ‘Jaat’, छा गया ‘जाट’, फैंस बोले वाह !वाह! क्या बात
  5. फिल्मों में रानी मुखर्जी को लेकर आने वाले निर्माता सलीम अख्तर ने दुनिया को कहा अलविदा
  6. ‘सिकंदर’ की कमाई में लगातार गिरावट, मेर्कस की उम्मीद में फिरा पानी
  7. जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन, पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थीं
  8. अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
  9. पंचायत सीजन 4 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन OTT पर होगी रिलीज
  10. अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'केसरी 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज़
  11. एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर, मोहित सूरी दोनों के साथ बनाएंगे लव स्टोरी!!
  12. मौनी रॉय का नया लुक देख हैरान हुए फैंस, बोले- ‘फिर प्लास्टिक सर्जरी करवा ली क्या?’
  13. नवरात्रि में भक्ति में लीन नजर आई तमन्ना भाटिया, जल्द करेंगी 'रेड 2' में आइटम सॉन्ग?
  14. सलमान की ईद पार्टी में पहुचें बॉलीवुड के दिग्गज, भाईजान की "कार्टून जींस" हुई वायरल
  15. सलमान की 'सिकंदर' ने रिलीज से पहले तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग से कर डाली बंपर कमाई

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का आज सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं आज अंतिम संस्कार से पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। बता दें कि मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था, जिनके लिए वे 'भारत कुमार' के नाम से भी प्रसिद्ध थे। आज सुबह ही मनोज कुमार का पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार के परिवार के लोग दूसरे देशों में रहते हैं, जिस कारण उनका अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है। मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

देशभक्ति की फिल्मों के लिए मशहूर 'भारत कुमार'

24 जुलाई, 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के नाम से जन्मे मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के एक महान अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हुए, जिनमें "शहीद" (1965), "उपकार" (1967), "पूरब और पश्चिम" (1970), और "रोटी कपड़ा और मकान" (1974) जैसी महत्वपूर्ण फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की वजह से उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी पहचाना जाता था।

- TNP NEWS

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in


X
X