
CPP की आम सभा की बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की वफ्फ बिल को लेकर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सोनिया गांधी ने विधेयक को लकेर कहा, "कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पारित हो गया और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। इस विधेयक को जबरन पारित किया गया। हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है। यह विधेयक संविधान पर एक हमला है। यह हमारे समाज को स्थायी रूप से ध्रुवीकृत रखने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।"
पास हुआ वफ्फ विधेयक
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर दिन भर चर्चा होने के बाद आखिरकार आधी रात को यह पास हो गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इस बिल को लोकसभा में पेश किया था। इस बिल पर चर्चा के लिए वैसे तो 8 घंटे का समय रखा गया था लेकिन चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए समय को बढ़ा दिया गया। सरकार की तरफ से चर्चा का जवाब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने दिया।
12 घंटे चली बहस
वक्फ संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई और फैसला सरकार के पक्ष में आया। इससे पहले सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी कर आज सदन में मौजूद रहने को कहा था। इसी तरह से TDP, JDU, RLD ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दिया था। वक्फ विधेयक-2025 पर लगभग 12 घंटे तक चली बहस का जवाब देते हुए मंत्री रिजिजू ने कहा की, पारसी जैसे छोटे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी भारत में सुरक्षित हैं और यहां सभी अल्पसंख्यक गर्व के साथ रहते हैं.
- TNP NEWS