जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंचे जांच कमेटी के तीनों जज

दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले में आग लगने पर बड़ी मात्रा में नगद राशि की बरामदगी हुई थी, जिसके बाद इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को तत्काल कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

25 March 2025

और पढ़े

  1. बिहार से लापता 5 नाबालिग लड़कियां UP में मिलीं, पुलिस ने लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर पकड़ा
  2. AAIB ने बताया कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर प्लेन, जांच में सामने आए ये कारण
  3. खामेनेई की मौत पर कश्मीर के लाल चौक पर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी... जमकर लगाया नारा
  4. आज जंतर-मंतर पर फिर गूंजेगा केजरीवाल का हुंकार! 'क्लीन चिट' मिलने के बाद एक्शन मोड में पूर्व सीएम
  5. पीएम मोदी का तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा, विकास पर होगा जोर..करेंगे कई बड़ी घोषणाएं
  6. होली पर 'आग' उगलेगा सूरज! कहीं होगी गर्मी तो कहीं बरसेगी बारिश... IMD का 9 राज्यों में अलर्ट
  7. पंजाब कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की चेतावनी, कहा- 'टीम प्लेयर बनो वरना रिजर्व प्लेयर...'
  8. बरनाला में राहुल गांधी करेंगे 'मनरेगा बचाओ संग्राम' और 'मजदूर रैली', मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे मौजूद
  9. मोदी का राजस्थान‑गुजरात दौरा, जाने क्या है आज का खास प्लान?
  10. केजरीवाल के बरी होने पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान, "न्यायालय का सम्मान जरूरी..."
  11. इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
  12. द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, ‘प्रचंड’ पर हुईं सवार... भारत की पहली राष्ट्रपति जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बनीं को-पायलट
  13. 'इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा...', CJI की टिप्पणी वायरल
  14. Arvind Kejriwal : 'मैं करप्‍ट नहीं, कट्टर ईमानदार हूं...', शराब घोटाले मामले में बरी होते ही रो पड़े अरव‍िंद केजरीवाल
  15. Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में केजरीवाल और सिसोदिया बरी, कोर्ट के फैसले के बाद फफक पड़े केजरीवाल, बोले- मैं कट्टर ईमानदार...

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कैश मिलने के आरोपों को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। CJI की ओर से गठित इंटरनल कमेटी जस्टिस यशवंत के घर पर जांच के लिए पहुंची है। जानकारी के अनुसार इस कमेटी में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी.एस. संधावालिया, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू और कर्नाटक हाई कोर्ट की जज जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले में आग लगने की घटना ने न्यायिक गलियारो में हड़कंप मचा दिया है। जज के घर में बड़ी मात्रा में नगद राशि की बरामदगी हुई थी, जिसके बाद इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को तत्काल कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

जजों के इसी पैनल को जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एक्शन को लेकर अपनी रिपोर्ट चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना को सौंपना है। मामले में किसी तरह की कार्रवाई को लेकर चीफ जस्टिस को ही तय करना है कि जस्टिस यशवंत पर किस तरह की कार्रवाई करनी है।

बता दें कि इस घटना के बाद चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाली तीन वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को वापस उनके मूल हाई कोर्ट यानी इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की है।

इलाहाबाद बार एसोसिएशन में विरोध

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर का विरोध कर रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट कोई "कचरा पेटी" नहीं है। हमें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।"

-TNP NEWS

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in