मैं माफी नहीं मांगूंगा, कानूनी कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करुंगा... शिंदे पर टिप्पणी के बाद बोले कॉमेडियन कुणाल कामरा

हैबिटेट क्लब में तोड़फोड़ की निंदा की और कहां कि मनोरंजन स्थल केवल एक मंच है।

25 March 2025

और पढ़े

  1. बिहार से लापता 5 नाबालिग लड़कियां UP में मिलीं, पुलिस ने लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर पकड़ा
  2. AAIB ने बताया कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर प्लेन, जांच में सामने आए ये कारण
  3. खामेनेई की मौत पर कश्मीर के लाल चौक पर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी... जमकर लगाया नारा
  4. आज जंतर-मंतर पर फिर गूंजेगा केजरीवाल का हुंकार! 'क्लीन चिट' मिलने के बाद एक्शन मोड में पूर्व सीएम
  5. पीएम मोदी का तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा, विकास पर होगा जोर..करेंगे कई बड़ी घोषणाएं
  6. होली पर 'आग' उगलेगा सूरज! कहीं होगी गर्मी तो कहीं बरसेगी बारिश... IMD का 9 राज्यों में अलर्ट
  7. पंजाब कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की चेतावनी, कहा- 'टीम प्लेयर बनो वरना रिजर्व प्लेयर...'
  8. बरनाला में राहुल गांधी करेंगे 'मनरेगा बचाओ संग्राम' और 'मजदूर रैली', मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे मौजूद
  9. मोदी का राजस्थान‑गुजरात दौरा, जाने क्या है आज का खास प्लान?
  10. केजरीवाल के बरी होने पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान, "न्यायालय का सम्मान जरूरी..."
  11. इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
  12. द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, ‘प्रचंड’ पर हुईं सवार... भारत की पहली राष्ट्रपति जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बनीं को-पायलट
  13. 'इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा...', CJI की टिप्पणी वायरल
  14. Arvind Kejriwal : 'मैं करप्‍ट नहीं, कट्टर ईमानदार हूं...', शराब घोटाले मामले में बरी होते ही रो पड़े अरव‍िंद केजरीवाल
  15. Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में केजरीवाल और सिसोदिया बरी, कोर्ट के फैसले के बाद फफक पड़े केजरीवाल, बोले- मैं कट्टर ईमानदार...

स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने एक शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने के चलते विवादो से घिर गए थे। कामरा के शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने पर शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया और उस होटल में तोडफोड़ करी जहां कुणाल कामरा का शो चल रहा था। इसको लेकर अब कॉमेडियन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

कुणाल कामरा ने कहां

सोमवार को कुणाल कामरा ने देर रात एक बयान जारी किया है। कामरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जारी बयान में हैबिटेट क्लब में तोड़फोड़ की निंदा की और कहां कि मनोरंजन स्थल केवल एक मंच है। सभी प्रकार के शो के लिए एक जगह है। कोई भी वह स्थान जहां मैं अपना शो करता हुं वो मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। न ही उनके पास इस बात पर कोई शक्ति या नियंत्रण है कि मैं क्या कहता या करता हूं। न ही कोई भी राजनेतिक दल ऐसा करता है। कामरा ने आगे कहा कि किसी भी कॉमेडियन के शब्दों के वजह से किसी आयोजन स्थल पर हमला करना उतना ही बेवकूफी भरा है, जितना टमाटर ले जा रही एक ट्रक को इसलिए पलट देना, क्योंकि परोसा गया बटर चिकन आपको पसंद नहीं आया।

कोर्ट और पुलिस के साथ सहयोग के लिए तैयार कामरा

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का भी जिक्र किया और कहां की मैं अपने खिलाफ़ की गई किसी भी वैध कार्रवाई के पुलिस और कोर्ट के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, एक ताकतवर शख्सियत पर मजाक को बरदाश ना कर पाने की अपनी अक्षमता मेरी अधिकार की प्रकृति को नहीं बदल सकती है। जहां तक मुझे पता है, हमारे नेताओं और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के सर्कस का मज़ाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं है।

कॉमेडियन कामरा आगे कहते है कि क्या कानून उन लोगों के खिलाफ़ निष्पक्ष और समान रूप से लागू होगा जिन्होंने तय किया है कि मज़ाक से आहत होने पर तोड़फोड़ करना उचित प्रतिक्रिया है?

-युक्ति राय 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in