बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, तनिष्क शोरूम का लुटेरा चुनमुन झा एनकाउंटर में ढेर

देर रात हुई इस घटना में चुनमुन झा गोली लगने से घायल हो गया था। ऐसे में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

22 March 2025

और पढ़े

  1. लियोनल मेसी के कोलकाता इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता 14 दिन की पुलिस कस्टडी में
  2. हैदराबाद में मेसी का जलवा: बच्चों संग खेले फुटबॉल, फैंस को दिया यादगार तोहफा
  3. दिल्ली-एनसीआर में हवा गंभीर, AQI 441 पहुंचते ही GRAP-IV लागू, सख्त पाबंदियां
  4. केरल में सियासी भूचाल: भाजपा ने CPM का 45 साल पुराना किला ढहाया, तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर कब्जा
  5. यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी का नामांकन, अटकलों पर लगा विराम
  6. साल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था, ममता बनर्जी ने माफी मांगी और जांच के आदेश दिए
  7. आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरने से 9 की मौत, कई घायल; CM नायडू ने जताया शोक
  8. गोवा क्लब आग कांड: थाईलैंड भागे लूथरा भाइयों को झटका, दिल्ली कोर्ट ने ट्रांजिट बेल ठुकराई
  9. चुनाव आयोग का बड़ा कदम: यूपी समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा
  10. अरुणाचल में बड़ा हादसा: चीन सीमा के पास ट्रक खाई में गिरा, 21 मजदूरों की मौत की आशंका
  11. नीली वर्दी और डंडे के साथ ओपी राजभर की नई सेना, कमांडर से इंस्पेक्टर तक पद तय
  12. हादसे के बाद थाईलैंड के लिए लूथरा ब्रदर्स ने टिकट किया बुक, पुलिस ने जांच में किया खुलासा
  13. महाराष्ट्र में बढ़ते हमले : विधानसभा में तेंदुए की वेशभूषा पहनकर पहुंचे MLA
  14. लूथरा बंधुओं का दावा- रोजमर्रा के कामकाज नहीं देखते, आग लगने से पहले से ही थाईलैंड में...
  15. गुजरात: सूरत के एक टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग, 8वीं मंजिल तक कई दुकानें राख

बिहार के अररिया में पुलिस को कल देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। लंबे समय से पुलिस चुनमुन की तलाश कर रही थी. उसके खिलाफ हत्या, लूट और अपहरण के कई केस दर्ज थे. वहीं बीते दिनों तनिष्क लूटकांड के पीछे उसी का दिमाग होना बताया जा रहा था।

चुनमुन की अस्पताल में मौत

चुनमुन झा को पकड़ने गई पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के नजदीक यह घटना हुई। देर रात हुई इस घटना में चुनमुन झा गोली लगने से घायल हो गया था। ऐसे में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

चुनमुन झा के अलावा पुलिस को उसके पिता विनोद झा उर्फ फतन झा के भी होने की सूचना थी। ऐसे में पुलिस और एसटीएफ की टीम उन्हें पकड़ने के लिए गई थी। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कई ईलाकों में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मीडिया को बताया, "STF की टीम को आज सुबह सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई। 2 आरोपियों ने STF टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दूसरा अपराधी भाग गया जिसकी तलाश जारी है। STF के 2-3 जवान भी घायल हुए हैं उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।"

- रोहित राय

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in