
बिहार के मुंगेर में हुए पुलिस के हमले में एएसआई संतोष की मौत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में जख्मी कर दिया है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुंगेर एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए कहा कि प्रशासन ऐसे लोगों से निपटने के लिए कोई भी तरीका अपना सकता है या जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर भी कर सकता है।
बता दें कि बिहार के मुंगेर जिले के नंदलालपुर गांव में यह हादसा हुआ था। जहां दो पक्षों में हुए विवाद को सुलक्षाने पहुंचे सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार सिंह पर एक परिवार द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद शुक्रवार को पटना के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
...सरकार की ओर से पूरी छूट
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले में मिडिया से कहा कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।" वहीं उन्होंने आगे कहा कि "हम ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेंगे जो सोचते हैं कि वे प्रशासन को दबा सकते हैं। प्रशासन ऐसे लोगों से निपटने के लिए किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकता है या जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर कर सकता है। सरकार की ओर से पूरी छूट है,"
पुलिस ने एनकाउंटर में मारी गाली
एक महिला सहित चार लोगों को संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। इस जघन्य हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गुड्डू यादव है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर जा रही थी तभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और मौके का फायदा उठाकर गुड्डू यादव ने पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर निशाना साधा दिया। ऐसे में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और गोली उसके पैर में जा लगी।