India-China Relation: भारत के विदेश मंत्री के दौरे के बाद इस देश ने सीधे चीन को दी धमकी

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में एक देश का दौरा किया. इस दौरे के बाद उस देश को ताकत मिली. उन्होंने सीधे तौर पर चीन को धमकी दी है. वहां के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

30 March 2024

और पढ़े

  1. ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान,अमेरिका को मदद की जरूरत नहीं
  2. ईरान के कई तेल डिपो पर US और इस्राइल का बड़ा हमला, आग और धुएं में बदला तेहरान
  3. जंग के बीच ईरान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
  4. War Updates: अमेरिकी संसद में युद्ध रोकने का प्रस्ताव खारिज, जेलेंस्की का दावा...US ने मांगी मदद!
  5. US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ फैसले के खिलाफ कई राज्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
  6. जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा पहला चुनाव... 1.90 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, एक्शन में चुनाव आयोग
  7. US-Iran War: ‘हर मिसाइल रोकना संभव नहीं’, अमेरिका ने माना युद्ध की सच्चाई
  8. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  9. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  10. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  11. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  12. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  13. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  14. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  15. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान

दक्षिण चीन सागर को लेकर फिलीपींस और चीन के बीच दशकों से विवाद चल रहा है. अब ये विवाद बढ़ता जा रहा है. दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन के एक जहाज और चीनी तट रक्षक के बीच झड़प हो गई. इसके बाद से दोनों देशों के बीच जुबानी जंग जारी है. दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. चीन हमेशा फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई के बीच प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध व्यस्त जलमार्ग पर अपना दावा करता रहा है. हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिलीपींस का दौरा किया. भारत ने फिलीपींस से कहा कि दक्षिण चीन सागर विवाद में हम आपके साथ हैं. चीनी तटरक्षक बल के हमले के बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति ने गुरुवार को अपने रुख की घोषणा की. दक्षिण चीन सागर में चीनी तट रक्षक और मिलिशिया जहाजों के हमलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा है कि फिलीपींस के लोग झुक नहीं रहे हैं.

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस अगले कुछ हफ्तों में क्या करेंगे? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन उन्होंने कहा है कि हम अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. चीनी तट रक्षक और फिलीपीनी जहाज के बीच समुद्र में झड़प. “चीनी तट रक्षक और चीनी समुद्री मिलिशिया एजेंटों द्वारा किए गए हमले गलत हैं. हम इस खतरनाक हमले का जवाब देंगे,'' मार्कोस ने एक्स पर लिखा. उन्होंने कहा, ''हम किसी भी देश के साथ कोई विवाद नहीं चाहते. हम विशेषकर उन देशों से लड़ना नहीं चाहते जो हमारे मित्र होने का दावा करते हैं. लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा है कि फिलीपींस के लोग झुकेंगे नहीं.

जयशंकर के दौरे के बाद धमकी!

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में फिलीपींस का दौरा किया. इस धमकी को जयशंकर के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है. क्योंकि राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने ये बयान जयशंकर के दौरे के बाद दिया है. फिलीपींस की तरह भारत का भी चीन के साथ LAC पर विवाद है.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in