Earthquake: जापान के पूर्वी तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी चेतावनी जारी

जापान के समय 05:03 बजे 6.8 तीव्रता का बड़ा भूकंप महसूस किया गया। यह इवाते प्रांत के यमादा शहर से लगभग 126 किलोमीटर पूर्व में, समुद्र की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई में आया।

09 November 2025

और पढ़े

  1. PM Modi in Bhutan: सीमा सुरक्षा, विकास और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती
  2. दिल्ली के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी में जोरदार धमाका; 12 लोगों की मौत, 21 घायल
  3. पाकिस्तान का असली बॉस कौन? आसिम मुनीर के हाथ में पूरा सिस्टम… पर रातों की नींद क्यों गायब?
  4. दिल्ली के बाद अब काठमांडू एयरपोर्ट पर तकनीकी दिक्कत, थम गई विमानों की आवाजाही
  5. दक्षिण अफ्रीका से नाराज ट्रंप ने किया G20 समिट से किनारा, बोले– अमेरिका का कोई अधिकारी नहीं जाएगा
  6. ट्रंप के दावे पर भारत का पलटवार: पाकिस्तान की ‘गुप्त परमाणु गतिविधियाँ’ कोई नई बात नहीं
  7. बांग्लादेश में जबरन गायब करने पर मौत की सजा का कानून मंजूर
  8. कौन हैं जोरहान ममदानी, मां फिल्म निर्देशक, पिता प्रोफेसर; बेटा बना न्यूयॉर्क का मेयर
  9. न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत, विक्टरी स्पीच में किया नेहरू का जिक्र
  10. हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा का निधन, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  11. मालदीव ने Gen Z के लिए लगाया तंबाकू प्रतिबंध, ऐसा करने वाला बना दुनिया का पहला देश
  12. परमाणु परीक्षण कर रहा है पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दावा – अमेरिका भी करेगा टेस्ट
  13. कभी रखा था इनाम, अब अमेरिकी राष्ट्रपति करेंगे मेजबानी; व्हाइट हाउस में ट्रम्प और अल-शरा की ऐतिहासिक मुलाकात
  14. 6 साल बाद ट्रंप-जिनपिंग की ऐतिहासिक मुलाकात, अमेरिका ने घटाया चीन पर टैरिफ
  15. 6 साल बाद ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात, अमेरिका-चीन के रिश्तों में नई शुरुआत, टैरिफ डील पर बन सकती है सहमति!

Earthquake: जापान के पूर्वी तट पर आज शाम 6.8 तीव्रता का बड़ा भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप इवाते प्रांत के यमादा शहर से लगभग 126 किलोमीटर पूर्व में, समुद्र की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई में आया। यह स्थान रिंग ऑफ फायर कहलाने वाले क्षेत्र में आता है, जहाँ पृथ्वी की टेक्टॉनिक प्लेटें लगातार सक्रिय रहती हैं, इसलिए यहाँ भूकंप अक्सर आते रहते हैं।

यह भूकंप जापान के स्थानीय समय के अनुसार शाम 05:03 बजे महसूस किया गया। कंपन इतना तेज था कि आसपास के कई शहरों में इमारतें हिल गईं और लोग घबरा कर घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए।

सुनामी चेतावनी जारी

भूकंप के बाद जापान की मौसम एजेंसी ने तुरंत सुनामी चेतावनी जारी की। मियाको और यमादा जैसे तटीय इलाकों में 1 मीटर तक ऊँची लहरें आने की संभावना जताई गई, इसलिए लोगों को समुद्र किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई। सबसे अच्छी बात ये है कि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं है। केवल हल्की समुद्री लहरें देखी गईं।

24 घंटे में क्यों आए इतने भूकंप?

रिपोर्टों के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से भूकंपों की श्रृंखला (Swarm) चल रही है। मुख्य बड़े भूकंप (6.8) से पहले और बाद में कई मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए।

सुबह 6:04 बजे — 5.4 तीव्रता

सुबह 7:33 बजे — 5.0 तीव्रता

सुबह के समय — 5.6 तीव्रता

रात 12:17 बजे — 5.1 तीव्रता

मुख्य भूकंप से ठीक पहले — 5.1 तीव्रता

मुख्य भूकंप के बाद — 5.1 तीव्रता का आफ्टरशॉक

कुल मिलाकर 24 घंटों में कम से कम 7 भूकंप 5.0 या उससे ज्यादा तीव्रता के दर्ज हुए हैं। यह स्थिति टेक्टॉनिक प्लेट्स के तेज़ी से खिसकने के कारण होती है, जो चिंता बढ़ाती है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

सरकार, मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन दल लगातार निगरानी कर रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने और समुद्र किनारे न जाने की सलाह जारी है।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in