खाने में शामिल कर लें ये चीजें, नहीं होगी आयरन की कमी, फॉलो करें ये टिप्स

आयरन हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है. आयरन की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं.

03 February 2024

और पढ़े

  1. क्या आप भी पीते हैं खाली पेट गर्म पानी, तो हो जाएं सावधान!
  2. फैटी लिवर से हैं परेशान, तो आज से ही इन चीजों को अपने खाने में करें शामिल
  3. ब्रज में होली की तैयारी...रंग, फूल और लड्डुओं से मनाई जाएगी होली
  4. आज के ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव... इन राशियों को मिलेंगी सफलता, जानें आज का राशिफल
  5. यूरिन की समस्या को न करें अनदेखा, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
  6. स्वाद के जाल में फंस रहे हैं आप... तो हो जाएं सावधान, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड तंबाकू से ज्यादा है खतरनाक
  7. धनु, सिंह समेत इन राशि के लिए दिन रहेगा लकी, जानें आज का राशिफल
  8. होली के 8 दिन पहले से करना चाहते हैं शुभ काम....तो हो जाएं सावधान! 24 फरवरी से शुरू होगा होलाष्टक का अशुभ काल
  9. क्या आप जानते हैं जिंदगी में कितनी बार होती हैं सच्ची मोहब्बत, स्टडी में सामने आई ये बात
  10. रविवार को इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, जानिए सभी राशियों का राशिफल
  11. सुबह उठते ही करें यह काम, दिनभर बनी रहे एनर्जी और चेहरे पर चमक
  12. Health News: अगर आप भी रहना चाहते है फिट,तो आज ही अपनाए DIP डाइट, जानें कैसे करें शुरुआत
  13. क्या आपकी भी प्रेमिका करती ये चीजे...तो टूट सकता है दिल, पहले ही जान लें ये संकेत
  14. हल्की चोट में निकलते हैं ज्यादा खून...तो हो जाएं सावधान! वरना इन बीमारियों का करना पड़ सकता हैं सामना!
  15. Ramadan 2026: खजूर से ही क्यों खोलते हैं रोजा? इस परंपरा के पीछे छिपा है गहरा राज

हेल्‍दी फूड हैबिट और एक्टिव लाइफ स्‍टाइल बेहतर सेहत का सबसे बड़ा राज होता है सही पोषण। शरीर को सेहतमंद रखने में हमारी डाइट अहम मानी जाती है। हेल्दी डाइट को फॉलो कर शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। भारत में महिलाओं में आयरन की कमी आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। आयरन की कमी से शरीर में कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पोषक तत्‍वों की बात करें तो शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी तत्‍व होता है Iron. यह हमारे ब्‍लड में हीमोग्लोबिन के निर्माण का काम करता है लेकिन आयरन का उत्‍पादन खुद नहीं होता बल्कि आयरन युक्‍त भोजन करने से ही शरीर में इसकी आपूर्ति हो पाती है। कुछ उपाय अपनाकर आयरन डेफिशिएंसी को दूर कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें - सुबह खाली पेट न खाएं ये चीजें, हेल्थ पर पड़ेगा बुरा असर


आयरन रिच फूड्स खाएं - 

चुकंदर

शरीर में आयरन की कमी होने पर आप आयरन से भरपूर कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर आयरन का अच्‍छा स्रोत है। चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है। जिसे पोषण से भरपूर माना जाता है। चुकंदर से प्राप्‍त आयरन से रक्त में हीमोग्‍लोबिन का निर्माण होता है और यह लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए भी प्रभावशाली हो सकता है।

अंडा

अंडे के दोनों भाग यानि पीला और सफेद में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना एक अंडा खाने से शरीर में एनीमिया की कमी को दूर कर सकते हैं। अंडे को आप ब्रेकफास्ट में शामिल करें, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

ड्राई फ्रूट्स

खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों का खूब प्रयोग करना चाहिए। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है और यह तेजी से रेड ब्‍लड सेल बढ़ाते हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद है। रोजाना एक मुट्ठी इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर खून की कमी को दूर कर सकते हैं।

तुलसी

तुलसी की पत्तियों को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियों को रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण माना जाता है। इन पत्तियों का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

अंजीर

अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।

अनार

अनार को आयरन के सबसे अच्छे सोर्स में से एक माना जाता है। अनार ब्‍लड में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा प्रतिदिन अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्‍छी तरह से होता है।

 

 TNP न्यूज़ से निवेदिता राय की रिपोर्ट 

 

 

 

 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in