Amritpal Singh Arrested: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, आखिर क्या है अमृतपाल का लेडी नेटवर्क?

अमृतपाल सिंह को आखिरकार करीब 36 दिन बाद मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कई दिनों से अमृतपाल की तलाश में पुलिस लगी हुई थी. लेकिन अब बहुत दिन बाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लग गई है.

23 April 2023

और पढ़े

  1. 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट...तो खुला राज
  2. दिन में धूप पर शाम को ठंड, राजस्थान से झारखंड तक अभी नहीं जा रही कोहरे की कहर; IMD ने जारी की अलर्ट
  3. BJP सरकार का दिल्ली में एक साल, 500 ई-बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी...12 दिन चलेगा कार्यक्रम
  4. वृषभ, मिथुन और तुला समेत इन 5 राशि वालों के लिए खुलेगी किस्मत की राह, जानें आज का भविष्यफल
  5. मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, सौतले बेटे पर लगा संगीन आरोप
  6. मोहन भागवत ने साझा संस्कृति और समाज की एकता पर दिया संदेश, कहा, RSS गठन का उद्देश्य सत्ता नहीं
  7. पंजाब में रिटायर्ड ASI की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
  8. मोदी और ट्रंप की दोस्ती का असर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश को मिलेंगे कई फायदे, पीयूष गोयल ने गिनाए फायदे
  9. जानिए कौन हैं ऋतु तावड़े? बनेंगी BMC की मेयर... शिंदे की शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद
  10. महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में मतदान, डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने बारामती में वोट डाला, 9 फरवरी को नतीजे
  11. भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, इन सेक्टर में कोई समझौता नहीं; 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा भारत
  12. दिल्ली-NCR में रहेगा धूप के साथ ठंडी हवाओं का अहसास, इन राज्यों में दिखेगा नया पश्चिमी विक्षोभ का असर; IMD ने दी चेतावनी
  13. 31 साल पुराने मामले में आधी रात को अरेस्ट हुए Pappu Yadav, कहा- 'पता नहीं मेरे साथ क्या होगा'
  14. इन राशि के जातकों को समाज में मिलेगा मान-सम्मान, जानें अपना आज का भविष्यफल
  15. ब्रिटिश विरासत को अलविदा, भारतीय सेना ने 246 प्रतिष्ठानों के नाम बदलकर वीरों को किया सम्मानित

नीतू पाण्डेय, नई दिल्ली: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख और भगोड़े कहे जाने वाले अमृतपाल सिंह को आखिरकार करीब 36 दिन बाद मोगा पुलिस ने अपने हिरासत में ले  लिया है. कई दिनों से अमृतपाल की तलाश में पुलिस लगी हुई थी. लेकिन आखिरकार अब बहुत दिन बाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लग गई है. वो अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस कई बार उसके करीब पहुंची,  लेकिन अमृतपाल पुलिस को चकमा देता रहा. पुलिस के हाथ से बार-बार अमृतपाल फरार हो जा रहा था. 

ये भी पढ़ें- Poonch Terror Attack: पुंछ हमले के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, शहीद जवानों का बदला लेगी सेना

बता दें कि अमृतपाल ने ठीक 7 बजे गिरफ्तारी दे दी थी. रविवार सुबह पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा से सरेंडर के बाद गिरफ्तार किया गया. सरेंडर के पहले उसने मोगा गुरुद्वारे में मत्था टेका था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर गुरुद्वारे के ग्रंथी ने जानकारी दी. मोगा गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि अमृतपाल रात को यहां आया था. अमृतपाल खुद कह रहा था कि गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद खुद सरेंडर कर दूंगा. ग्रंथी ने ये भी दावा किया कि उसने किसी दबाव में आकर गिरफ्तारी नहीं दी है. ठीक 7 बजे अमृतपाल ने गिरफ्तारी दे दी.

पहले अमृतपाल 18 मार्च की रात को लुधियाना पहुंचा. वहां पर वो शेखपुरा गुरुद्वारे में कुछ देर तक ठहरा. उसके बाद यहां से वह एक स्कूटी पर बैठकर रात के करीब 9.30 बजे निकला था. इस दौरान उसका साथी पप्पलप्रीत भी साथ ही बाइक से चल रहा था. 20 मार्च को अमृतपाल कुरुक्षेत्र पहुंचा, यहां वह हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ गया. हरियाणा में अमृतपाल और पप्पलप्रीत ने एक महिला के घर में शरण ली थी. महिला को बाद में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

अमृतपाल और पपलप्रीत ने अपनी महिला दोस्त या महिला नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए पटियाला में रुके थे. पपलप्रीत अपनी महिला दोस्त दलजीत कौर  के घर पर शरण ली थी. यहां महिला और उसके भाई का फोन इस्तेमाल किया था. दिल्ली में भी पपलप्रीत ने अपनी किसी महिला दोस्त से हेल्प ली थी. 10  से ज्यादा महिला एजेंसियों की रडार पर थी. जिनमें से 3 लोगों से पूछताछ भई की जा रही थी. लेकिन हरियाणा से जब महिला दोस्त गिरफ्तार हुई उसके बाद पपलप्रीत सतर्क हो गया था.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in