15 छात्रों की मौत के बाद एक्शन... एलडीए ने शुरू किया अवैध इमारत का ध्वस्तीकरण

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की इमारत को गिराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, ये समय सीमा आज खत्म हो गई, जिसके बाद एलडीए ने ये कार्रवाई की।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले-'देवेंद्र फडणवीस को मिल सकती है शिक्षा मंत्रालय...'
  2. फतेहपुर में गरजे सीएम योगी: नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई का ऐलान, विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  3. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सियासी घमासान, अभिजीत दीपके बोले- 'अभी तो ये शुरुआत हुई है'
  4. NEET पेपर लीक मामले पर बिहार बंद: कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में पथराव तो पटना में लाठीचार्ज
  5. NEET पेपर लीक के विरोध में महाराष्ट्र में निकलेगी तिरंगा यात्रा, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने छात्रों के समर्थन में किया आह्वान
  6. बिहार विधानसभा में पहचान की सियासत तेज, ‘भूमिहार’ शब्द पर बीजेपी-जेडीयू के बीच तकरार
  7. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP, सरकार को दिया अल्टीमेटम, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
  8. नई दिल्ली में ऑल इंडिया मुतवल्लियान कॉन्फ्रेंस, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए डिजिटल रिकॉर्ड और कानूनी तैयारी पर जोर
  9. तमिलनाडु में हिरासत में मौत से हड़कंप, अरुणाचलम केस में पुलिस और परिवार के दावे आमने-सामने
  10. अखिलेश यादव ने छेड़ा सामाजिक न्याय का मुद्दा, कहा- संविधान बचेगा तभी आरक्षण...
  11. ‘50-50 ग्राम पाउडर जेब में डाल दूंगा…’ बयान से मचा बवाल, छात्रों को धमकाने के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड
  12. मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट! बिहार विधानसभा में BJP और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
  13. सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 3 हफ्ते में सरेंडर का निर्देश
  14. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का इंतजार खत्म? जानिए सेक्टर-51 से गौर चौक तक का पूरा रूट
  15. देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रहीं थीं दवाइयां

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद विवादों में आई अवैध इमारत के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा भवन स्वामी को 15 दिनों का नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार सुबह एलडीए की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

100 से अधिक पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी ड्यूटी

सुबह के करीब एलडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई। ध्वस्तीकरण के लिए तीन बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर करीब 45 अधिकारी तैनात रहे, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पहले पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई और आसपास के लोगों तथा वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। अधिकारियों का कहना है कि भवन को पूरी तरह हटाने में पूरे दिन का समय लग सकता है।

जांच में ये बात आई थी सामने

जांच में सामने आया कि जिस भवन में कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था, उसका नक्शा केवल आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत था। इसके बावजूद वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इतना ही नहीं, इमारत में कई हिस्सों का निर्माण नियमों के विपरीत और बिना अनुमति के किया गया था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एलडीए ने भवन को ध्वस्त करने का निर्णय लिया।

15 छात्रों  की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 22 जुलाई को अलीगंज स्थित इसी इमारत में भीषण आग लग गई थी। आग लगने के बाद इमारत में मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे, जबकि कुछ ने पाइप के सहारे नीचे उतरने का प्रयास किया। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने से 15 छात्रों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में पहचान की सियासत तेज, ‘भूमिहार’ शब्द पर बीजेपी-जेडीयू के बीच तकरार

संचालित कोचिंग संस्थानों पर उठे थे सवाल

इस घटना ने शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा मानकों और भवन उपयोग के नियमों की व्यापक जांच शुरू की। अब इस इमारत के ध्वस्तीकरण को प्रशासन की उसी कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य अवैध निर्माण पर सख्ती के साथ भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकना है।

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in