पेपर लीक रोकने के लिए कानून को और कड़ा करने की तैयारी, सजा और जुर्माने में हो सकता है बड़ा इजाफा

सरकार का मानना है कि प्रस्तावित संशोधन परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित बनाने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद करेंगे।

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र ने कहा- छात्रों के हितों को लेकर...
  2. Internet shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? आखिर क्यो करती हैं सरकार
  3. पीएम मोदी के लेट नाइट वाले वीडियो पर राहुल गांधी का अटैक..कहा,”आश्वासन से अब नहीं चलेगा काम...”
  4. सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के पीछे असल कहानी क्या..पर्दे के पीछे क्या हुआ? जाने पूरी खबर
  5. NFYM ने NHRC में दर्ज कराई शिकायत, छात्र प्रदर्शन में पुलिस की कथित बर्बरता की स्वतंत्र जांच की मांग
  6. PM मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात
  7. 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने कहा- समाधान नहीं हुआ तो...
  8. CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती का बड़ा धमाका! अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक संदेश
  9. हिरासत के दौरान बदसलूकी पर अखिलेश का बड़ा बयान; कहा- कुर्ता गांधी आश्रम का था, इसलिए…
  10. पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का बड़ा कदम, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए कोर्ट बनाने का दिया आदेश
  11. NEET पेपर लीक पर सियासत तेज, नड्डा के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार
  12. देशभर में BJP का बड़ा प्रदर्शन! कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी
  13. CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, कहा- किसके इशारे पर हुई...
  14. डिटेंशन सेंटर से राहुल गांधी का वीडियो वायरल, छात्रों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  15. अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरी सपा, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

केंद्र सरकार परीक्षाओं में होने वाली धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मौजूदा कानूनी प्रावधानों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने पेपर लीक की समस्या पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

जानकारी के अनुसार, सरकार ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित संशोधनों को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद सरकार संसद के आगामी सत्र में संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।

10 साल तक जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रस्ताव

नए प्रावधानों के तहत पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के लिए सजा का दायरा बढ़ाया जा सकता है। मौजूदा नियमों में जहां व्यक्तिगत अपराध के लिए 3 से 5 साल तक की कैद और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है, वहीं संशोधन के बाद सजा बढ़ाकर 5 से 10 साल तक की जा सकती है। इसके अलावा जुर्माने की न्यूनतम सीमा को भी बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये तक किए जाने का प्रस्ताव है।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट को मिल सकते हैं अधिक अधिकार

सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और पेपर लीक से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ा कानूनी डर पैदा करना है। इसके लिए मामलों की जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों को अधिक प्रभावी अधिकार देने का भी प्रस्ताव रखा जा सकता है।

संसद में संशोधन विधेयक लाने की तैयारी

प्रस्तावित बदलावों को संसद के दोनों सदनों में पारित कराने की कोशिश की जाएगी। सरकार का मानना है कि सख्त कानून से परीक्षा माफिया और अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

विपक्ष ने इन संशोधनों की आवश्यकता पर उठाए सवाल

विपक्ष ने हालांकि इन संशोधनों की आवश्यकता पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि जब 2024 में कानून बनाया जा चुका है तो सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि मौजूदा कानून को प्रभावी तरीके से लागू क्यों नहीं किया गया।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट की भी की गई व्यवस्था

सरकार की ओर से बताया गया है कि नीट पेपर लीक मामले में कई आरोपियों के खिलाफ इसी कानून के तहत कार्रवाई की गई है, साथ ही इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था भी की गई है।

मौजूदा कानून में भी सख्त प्रावधान

मौजूदा कानून के अनुसार व्यक्तिगत मामलों में 3 से 5 साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना निर्धारित है। परीक्षा संचालन से जुड़े सेवा प्रदाताओं पर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं संगठित अपराध की स्थिति में 5 से 10 साल की जेल और कम से कम 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

 

 

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in