
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद यह आंदोलन और ज्यादा चर्चा में आ गया। इस बीच कई बॉलीवुड हस्तियों ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। सलमान खान से लेकर दिलजीत दोसांझ और अन्य कलाकारों ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सलमान खान ने छात्रों के समर्थन में शेयर की पोस्ट
सलमान खान ने छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। अभिनेता ने यह भी कहा कि यह मामला शिक्षा और छात्रों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इसे राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय समाधान पर ध्यान देना चाहिए।
View this post on Instagram
हुमा कुरेशी और ऋचा चड्ढा ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि यह आंदोलन अब केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ चुके हैं।
The protest is now bigger than those who started it…
— RichaChadha (@RichaChadha) July 22, 2026
Cockroach hi kya, haathi, sher, ghoda, gilehari, titli, chidiya sab aa gaye
वहीं, हुमा कुरेशी 23 जुलाई को अपने भाई साकिब सलीम के साथ जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
Bollywood actor Huma Qureshi shows up at Jantar Mantar in solidarity with the peaceful protesters.
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 23, 2026
This is a people’s movement, and we must all unite to fight for justice and accountability. pic.twitter.com/xl2am7CFLX
दिलजीत दोसांझ ने भी उठाई छात्रों की आवाज
पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने भी इस प्रदर्शन को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की समस्याओं को सुनने की अपील की। दिलजीत ने अपने पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पहले भी अपनी राय रखने और किसानों के मुद्दे पर समर्थन देने के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है।
सोनाक्षी सिन्हा और प्रीति जिंटा का समर्थन
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ‘संसद चलो’ मार्च से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं पर चिंता जताई और इसे याद रखने वाली घटना बताया।
View this post on Instagram
वहीं, प्रीति जिंटा ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक और छात्रों के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील भी की।
राजकुमार राव ने युवाओं की आवाज सुनने की अपील की
राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि जब युवा अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतरते हैं, तो यह समाज के लिए एक संकेत होता है कि उनकी चिंताओं को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की बात सम्मान और निष्पक्षता के साथ सुनी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने हिंसा से बचने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से भी संवेदनशीलता के साथ छात्रों की बात सुनने की बात कही।
View this post on Instagram
आयशा खान ने भी किया समर्थन
अभिनेत्री आयशा खान ने भी मुंबई में NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान उन्हें मुंबई पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
Written By Toshi Shah


.jpg)






.jpg)





