Google Maps को टक्कर दे रहा Waze! फीचर्स की तुलना में कौन निकला आगे?

दोनों ऐप्स अपने-अपने तरीके से बेहतरीन हैं, लेकिन इनके फीचर्स और उपयोग का तरीका अलग है।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. X का नया Android ऐप लॉन्च: तेज स्पीड, बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स के साथ बदला यूजर एक्सपीरियंस
  2. छात्रों के लिए Galaxy AI डिवाइस पर शानदार ऑफर्स, डिस्काउंट और AI फीचर्स
  3. क्या होता है मोबाइल जैमर? जानिए जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद होने की असली वजह और कैसे करता है काम
  4. Sleep Mode और Hibernate में क्या है अंतर? जानिए आपके लैपटॉप के लिए कौन-सा विकल्प है बेहतर
  5. नए अपग्रेड्स के साथ जल्द हो सकती है एंट्री, जानें संभावित फीचर्स, कीमत और लॉन्च डिटेल
  6. eSIM वाला फोन बेचने से पहले जरूर करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान
  7. मेटा ला रही है नया AI सेफ्टी फीचर, आत्महत्या से जुड़े संकेत मिलने पर पैरेंट्स को ऐसे मिलेगा अलर्ट
  8. क्या वनप्लस से दूरी बनाने का समय आ गया है? जानिए फोन खरीदने से पहले ये जरूरी बात
  9. भाषा बदलते ही बदल जाता है Claude AI का जवाब देने का तरीका, एंथ्रोपिक की रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
  10. कौवे की मौत के बाद क्यों जुट जाते हैं सैकड़ों कौवे, क्या सच में होता है अंतिम संस्कार?
  11. OpenAI ने शुरू किया बायो बाउंटी प्रोग्राम, ये काम करते मिलेंगे लाखों का इनाम
  12. स्क्रीनशॉट अब सिर्फ तस्वीर नहीं... एआई के लिए बन रहे हैं अहम डेटा
  13. WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की आपत्ति, कंपनी ने जवाब में कही ये बात
  14. स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट हो सकते है सस्ते, सरकार ने उठाया ये कदम
  15. iPhone E सीरीज क्यों होती है सस्ती? जानिए Apple की रणनीति

आज के दौर में रास्ता खोजने के लिए लोगों का भरोसा पारंपरिक तरीके से किसी से पूछने के बजाय नेविगेशन ऐप्स पर अधिक हो गया है। इनमें Google Maps लंबे समय से सबसे लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है। हालांकि अब Waze नाम का एक और नेविगेशन ऐप तेजी से चर्चा में है, जो खासतौर पर ड्राइविंग करने वाले लोगों के लिए कई उपयोगी सुविधाएं प्रदान करता है। दोनों ऐप्स अपने-अपने तरीके से बेहतरीन हैं, लेकिन इनके फीचर्स और उपयोग का तरीका अलग है।

Google Maps में मिलते हैं नेविगेशन से कहीं ज्यादा फीचर्स

Google Maps को सिर्फ रास्ता बताने वाला ऐप कहना सही नहीं होगा, क्योंकि यह एक संपूर्ण लोकेशन गाइड की तरह काम करता है। इसके जरिए यूजर अपने आसपास मौजूद होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, अस्पताल, एटीएम, मेडिकल स्टोर और अन्य जरूरी स्थानों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह कार, बाइक, पैदल यात्रा, साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी अलग-अलग रूट उपलब्ध कराता है। इसकी एक बड़ी खासियत ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने की सुविधा है। यदि किसी जगह पर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तब भी डाउनलोड किए गए मैप की मदद से रास्ता आसानी से खोजा जा सकता है। यही वजह है कि रोजमर्रा के उपयोग के लिए Google Maps आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

Waze की सबसे बड़ी ताकत है रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट

दूसरी ओर, Waze को विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो रोजाना कार या बाइक से लंबी दूरी तय करते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर खुद सड़क की स्थिति से जुड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटना, रोड बंद होने, पुलिस चेकिंग या स्पीड कैमरा जैसी सूचनाएं रियल टाइम में अन्य लोगों तक पहुंच जाती हैं। इससे ड्राइवर पहले से सतर्क हो जाते हैं और बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

ट्रैफिक जाम में तुरंत सुझाता है नया रास्ता

अगर किसी मार्ग पर अचानक भारी ट्रैफिक हो जाता है, तो Waze तुरंत वैकल्पिक रास्ता सुझाने की कोशिश करता है। इससे यात्रा का समय कम हो सकता है और ईंधन की भी बचत होती है। यही कारण है कि रोजाना व्यस्त सड़कों पर सफर करने वाले लोग इसे काफी उपयोगी मानते हैं।

Google Maps और Waze में कौन है बेहतर?

यदि दोनों ऐप्स की तुलना की जाए तो Google Maps एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म है, जिसमें नेविगेशन के साथ लोकेशन की जानकारी, यूजर रिव्यू, फोटो, बिजनेस की टाइमिंग और ऑफलाइन मैप जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। वहीं Waze का सबसे मजबूत पक्ष लाइव ट्रैफिक अपडेट और ड्राइविंग अलर्ट हैं। इसलिए अगर आपको सामान्य उपयोग के साथ हर तरह की जानकारी चाहिए तो Google Maps बेहतर विकल्प है, जबकि भीड़भाड़ वाले रास्तों पर रोजाना सफर करने वालों के लिए Waze अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।

 

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in