हिंसक प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस किस एंगल पर कर रही जांच? पूरी लिस्ट आई सामने

CJP Protest Violence: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘संसद मार्च’ के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

7 घंटे पहले

और पढ़े

  1. CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा खुलासा! 'आंसू गैस के बीच मौजूद थे मेरे दोनों बच्चे'
  2. यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की धमाकेदार शुरुआत! इकाना स्टेडियम में लॉन्च हुआ उद्घाटन समारोह का टिकट
  3. Sonam Wangchuk की तबीयत पर हाईकोर्ट सख्त, मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का दिया आदेश
  4. मोल्दोवा की कंपनियों को भारत में व्यापार और निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  5. लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करने युवाओं पर लाठीचार्ज करने की घटना निंदनीय हनुमान बेनीवाल
  6. जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण का आदेश! मौलाना महमूद मदनी ने की सरकार से बड़ी अपील
  7. संसद मार्च को लेकर दिल्ली में हंगामा: जंतर-मंतर खाली कराया गया, जानें CJP प्रदर्शन की बड़ी बातें
  8. PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज! बोले- 'मैं 56 साल के युवा की बात नहीं...'
  9. जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में युवाओं और अभिभावकों के हम पूरी तरह साथ-अखिलेश
  10. वैश्विक शैक्षिक नेतृत्व का साक्षी बना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज़ गंज
  11. नगालैंड में भीषण लैंडस्लाइड: 4 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
  12. टीएमसी का मर्जर अटका, शिवसेना को मंजूरी: क्या पार्टी लाइन से अलग वोट दे सकते हैं सांसद?
  13. Delimitation Bill का समर्थन करेगी DMK! सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
  14. मध्य प्रदेश में UCC पर बड़ा फैसला! CM मोहन यादव सरकार कल विधानसभा में करेगी पेश
  15. मायावती ने राम मंदिर, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था सहित कई राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरा

CJP Protest Violence:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘संसद मार्च’ के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के संबंध में कई FIR दर्ज की गई हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच का मुख्य आधार इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्य होंगे। जिनकी मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर पहुंचे प्रदर्शनकारी

सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहुंचे, जबकि दूसरी ओर पुलिस पूरी घटना के क्रम, हिंसा की योजना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल में जुटी हुई है।

250 से अधिक वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच के लिए दिल्ली पुलिस के पास 250 से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं। इनमें प्रदर्शनकारियों और घटनास्थलों के मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, ड्रोन कैमरों की रिकॉर्डिंग और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों से मिली रिकॉर्डिंग शामिल हैं।

हिंसक गतिविधियों में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस

 इन सभी फुटेज का विश्लेषण कर पुलिस उन लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने कथित तौर पर पथराव, तोड़फोड़ या अन्य हिंसक गतिविधियों में हिस्सा लिया। वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किन-किन एंगल पर हो रही है जांच?

दिल्ली पुलिस कई अलग-अलग पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

 1. हिंसा में शामिल संदिग्धों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

2. क्या प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पहले से बनाई गई किसी योजना का हिस्सा थी।

3. क्या उपद्रवी संगठित तरीके से एकत्र हुए थे और उन्हें विशेष जिम्मेदारियां दी गई थीं।

4. क्या हिंसा से पहले सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को भड़काया गया।

5. क्या किसी समूह ने प्रदर्शन के दौरान जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की रणनीति बनाई थी।

 6. पुलिस इन सभी पहलुओं को डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जोड़कर पूरी घटना की कड़ी समझने का प्रयास कर रही है।

व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप भी जांच के दायरे में

 जांच के दौरान पुलिस के सामने कई व्हाट्सएप ग्रुप आने की बात कही गई है। इनमें कथित तौर पर ‘चलो संसद’ और ‘JNU संसद चलो कोऑर्डिनेशन’ जैसे नाम वाले ग्रुप शामिल हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन ग्रुपों में किस तरह के संदेश साझा किए गए, किसने उन्हें पोस्ट किया और क्या इनका उद्देश्य लोगों को प्रदर्शन के दौरान उकसाना था।

अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हिंसा भड़काने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की साजिश के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों को भी लगी चोटें

जानकारी के अनुसार, संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में छह आईपीएस अधिकारियों सहित 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा पुलिस के 20 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, प्रदर्शन के दौरान लगभग 60 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी सूचना है।

घटना के बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच अभी जारी है और पुलिस आगे भी नए डिजिटल साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in