'चलो संसद' मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात

कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद भवन तक मार्च करने जा रही है। संसद के मॉनसून सत्र के बीच होने वाले इस आंदोलन के चलते संसद भवन और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

19 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सोनम वांगचुक को डिगा नहीं पाई सरकार! अस्पताल में भी अनशन जारी,सरकार की बर्बरता पर उठाए सवाल
  2. CJP प्रतिनिधिमंडल की जेपी नड्डा से मुलाकात, सौरभ दास बोले,'सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन'
  3. CJP प्रदर्शन पर सियासत तेज, RJD बोला- छात्रों पर लाठी और आंसू गैस मोदी सरकार के अहंकार का प्रदर्शन
  4. अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, CJP ने सरकार से बातचीत का किया दावा
  5. मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार, विपक्ष के विरोध से संसद स्थगित
  6. CJP के 'चलो संसद' मार्च में बवाल! जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, 5 मेट्रो स्टेशन बंद
  7. सोनम वांगचुक को अस्पताल बदलने की मांग, पत्नी गीतांजलि पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच
  8. वांगचुक ने रखी तीन शर्तें, पूरी हुईं तो खत्म होगा 23 दिन का आमरण अनशन....वहीं आज संसद मार्च पर भी नजर
  9. दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं जाएंगे सोनम वांगचुक
  10. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल और खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक..
  11. सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने उठाए सवाल, खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
  12. नफरत के दौर में एकता और सद्भाव का संदेश, लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन आयोजित
  13. अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसा: आग और धमाकों में 8 की मौत, मची अफरा-तफरी
  14. सलमान खान के बाद आमिर खान को भी धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
  15. भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1'

NEET पेपर लीक विवाद और देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब तेज हो गया है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई 2026 से होने के साथ ही पार्टी ने "चलो संसद" मार्च का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके अभिभावक 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने लगे। संसद सत्र के दौरान प्रस्तावित इस बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर बढ़ा दी गई है।

जंतर-मंतर समेत कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। इसमें दिल्ली पुलिस की दो परतों के साथ पैरामिलिट्री बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें लगातार अलर्ट मोड में हैं।

बिना अनुमति मार्च की इजाजत नहीं

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी सार्वजनिक संदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तावित विरोध मार्च या जुलूस के लिए पुलिस से न तो अनुमति मांगी गई है और न ही किसी तरह की मंजूरी दी गई है।

BNSS की धारा 163 लागू

पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि मानसून सत्र और संभावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने, धरना देने या प्रदर्शन करने पर रोक रहेगी। हालांकि, जंतर-मंतर पर पूर्व अनुमति मिलने की स्थिति में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा सकेगा।

उपद्रव रोकने के लिए सख्त निर्देश

सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश होती है तो तत्काल और सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके लिए वॉटर कैनन सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन प्रमुख स्थानों पर पहले से तैनात कर दिए गए हैं।

5 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

प्रदर्शन स्थल पर आने-जाने वाले लोगों और वहां मौजूद भीड़ पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पूरे सुरक्षा अभियान के तहत दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के पांच हजार से अधिक जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।

पुलिस का विशेष एक्शन प्लान तैयार

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित संसद मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा रणनीति तैयार की है। इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच हर घंटे स्थिति की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज रही हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in