वांगचुक ने रखी तीन शर्तें, पूरी हुईं तो खत्म होगा 23 दिन का आमरण अनशन....वहीं आज संसद मार्च पर भी नजर

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं, उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को हड़ताल खत्म करने की बात कही थी।

20 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सोनम वांगचुक को डिगा नहीं पाई सरकार! अस्पताल में भी अनशन जारी,सरकार की बर्बरता पर उठाए सवाल
  2. CJP प्रतिनिधिमंडल की जेपी नड्डा से मुलाकात, सौरभ दास बोले,'सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन'
  3. CJP प्रदर्शन पर सियासत तेज, RJD बोला- छात्रों पर लाठी और आंसू गैस मोदी सरकार के अहंकार का प्रदर्शन
  4. अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, CJP ने सरकार से बातचीत का किया दावा
  5. मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार, विपक्ष के विरोध से संसद स्थगित
  6. CJP के 'चलो संसद' मार्च में बवाल! जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, 5 मेट्रो स्टेशन बंद
  7. सोनम वांगचुक को अस्पताल बदलने की मांग, पत्नी गीतांजलि पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच
  8. 'चलो संसद' मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात
  9. दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं जाएंगे सोनम वांगचुक
  10. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल और खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक..
  11. सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने उठाए सवाल, खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
  12. नफरत के दौर में एकता और सद्भाव का संदेश, लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन आयोजित
  13. अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसा: आग और धमाकों में 8 की मौत, मची अफरा-तफरी
  14. सलमान खान के बाद आमिर खान को भी धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
  15. भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1'

NEET परीक्षा में पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवप्रवर्तक सोनम वांगचुक का आमरण अनशन सोमवार (20 जुलाई) को 23वें दिन में प्रवेश कर गया। बता दें कि फिलहाल वे सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

वांगचुक इन शर्तो पर कर सकते हैं अनशन समाप्त

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो के अनुसार, अस्पताल में उन्हें कोई भोजन नहीं दिया गया है, इसलिए उनका अनशन तकनीकी रूप से जारी है। हालांकि, इन शर्तों पर आज वो आज अनशन समाप्त करने की  बात कही है।

जिसमें वांगचुक ने इसके लिए तीन शर्तें रखी हैं

अगर सरकार शिक्षा प्रणाली में हालिया नाकामियों- जैसे पेपर लीक- की जिम्मेदारी लेती है।

या...

मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या

अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर उपरोक्त आश्वासन दें।

CJP ने संसद तक शांतिपूर्ण मार्च का किया आह्वान

इसी दिन संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद तक शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके बावजूद संगठन अपने कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।

CJP ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की

मार्च से पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रतिभागियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने समर्थकों से किसी भी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि मार्च के लिए पुलिस से कोई औपचारिक अनुमति नहीं मांगी गई थी।

दिल्ली पुलिस ने कही ये बात

रविवार को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि जंतर-मंतर रोड पर निर्धारित प्रदर्शन स्थल को छोड़कर नई दिल्ली जिले के अन्य हिस्सों में धारा 163 लागू रहेगी। पुलिस के अनुसार संसद की ओर किसी भी मार्च की अनुमति नहीं दी गई है और लोगों से अनधिकृत सभा या जुलूस का हिस्सा न बनने की अपील की गई है।

उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने कहा कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में धारा 163 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ BNSS की धारा 223 सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई और एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

सोनम वांगचुक की सेहत स्थिर

लगातार अनशन के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने पर कुछ दिन पहले सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनके सभी महत्वपूर्ण शारीरिक मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन लंबे उपवास के कारण शरीर काफी कमजोर हो चुका है। रविवार रात जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि उनके ब्लड प्रेशर में हल्का सुधार देखा गया है। हालांकि, लंबे समय तक भोजन न करने के प्रभावों को देखते हुए उन्हें 24 घंटे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। सफदरजंग अस्पताल और AIIMS के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी संभावित स्वास्थ्य जटिलता का समय रहते पता लगाकर तत्काल उपचार किया जा सके।

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in