जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में युवाओं और अभिभावकों के हम पूरी तरह साथ-अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के मामले में छात्रों और अभिभावको से कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में, हम सब पूरी तरह से साथ हैं।

19 July 2026

और पढ़े

  1. मोल्दोवा की कंपनियों को भारत में व्यापार और निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  2. लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करने युवाओं पर लाठीचार्ज करने की घटना निंदनीय हनुमान बेनीवाल
  3. जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण का आदेश! मौलाना महमूद मदनी ने की सरकार से बड़ी अपील
  4. संसद मार्च को लेकर दिल्ली में हंगामा: जंतर-मंतर खाली कराया गया, जानें CJP प्रदर्शन की बड़ी बातें
  5. PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज! बोले- 'मैं 56 साल के युवा की बात नहीं...'
  6. वैश्विक शैक्षिक नेतृत्व का साक्षी बना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज़ गंज
  7. नगालैंड में भीषण लैंडस्लाइड: 4 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
  8. टीएमसी का मर्जर अटका, शिवसेना को मंजूरी: क्या पार्टी लाइन से अलग वोट दे सकते हैं सांसद?
  9. Delimitation Bill का समर्थन करेगी DMK! सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
  10. मध्य प्रदेश में UCC पर बड़ा फैसला! CM मोहन यादव सरकार कल विधानसभा में करेगी पेश
  11. मायावती ने राम मंदिर, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था सहित कई राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
  12. TMC बागी सांसदों को बुलाने पर मचा सियासी बवाल, विपक्ष ने किया वॉकआउट फिर बदला फैसला!
  13. अभिषेक बनर्जी की बागियों को खुली चुनौती, कहा- वापस आओ, मैं पार्टी छोड़...
  14. सोनम वांगचुक प्रकरण पर अखिलेश यादव का हमला: ‘भाजपा सरकार संवाद नहीं, दमन की राजनीति कर रही है’
  15. बुलंदशहर में सीएम योगी का बड़ा संदेश: 'बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल'

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के मामले में छात्रों और अभिभावको से कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में, हम सब पूरी तरह से साथ हैं। उन्होंने कहा कि बदले की भावना में जल रही भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस दुर्भावनापूर्ण पक्षपाती फैसले के खिलाफ हमारे साथ हमारा छोटे-से-छोटा कार्यकर्ता, समर्थक, बड़े-से-बड़ा नेता और वो सब हजारों बच्चे व उनके मेहनतकश माता-पिता भी हैं जिनके सपने पर बुलडोजर चलाने की निकृष्ट कोशिश भाजपा सरकार कर रही है।
यादव ने कहा कि हर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, हम ‘शिक्षा के मंदिर’ को बचाने के लिए देश भर से अपील करते हैं कि वो हमारे साथ आएं। विश्वविद्यालय में हर समाज के बच्चे पढ़ते हैं, क्या भाजपा अब हर समाज के युवाओं के विरुध्द हो गई है। भाजपा का अहंकार ही ये सब गलत काम करा रहा है। अगर कहीं कुछ कागजी कमी है भी तो उसके कागज पूरे करके यूनिवर्सिटी को बचाया जाए और स्टूडेंट्स के भविष्य को भी। यहाँ गरीबों के बच्चे पढते हैं, जिनके पास इतना पैसा नहीं होता कि वो भाजपाइयों की तरह अपने बच्चों को महँगे विश्वविद्यालय या विदेशों में पढा सकें। जिनके न परिवार हैं न बच्चे,वो परिवार वालों का दर्द क्या जानें। अगर भाजपा के मन में बच्चों, युवाओं, उनके परिवार-परिजनों व समाज के लिए रत्ती भर भी सहानुभूति होती तो वो जुल्म और नाइंसाफी से भरी इस विध्वंसक कार्रवाई का तत्काल कोई विकल्प ढूँढती।
अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा शिक्षा के ही विरुद्ध है क्योंकि शिक्षित लोग जागरूक और प्रगतिशील होते हैं, वो अन्याय के खिलाफ आवाज भी उठाते हैं और सवाल भी, जो दकियानूसी सोच वाली दमनकारी भाजपा की सत्ता को जरा भी रास नहीं आता है। इसीलिए भाजपाई और उनके संगी-साथी, गाँव-गाँव में प्राथमिक विद्यालय तथा अन्य स्थानों पर विश्वविद्यालय तक बंद करवाने की भूमिगत योजना बनाते रहते हैं। भाजपाई जानते हैं कि पढ़-लिखकर लोग नौकरी-रोजगार माँगेंगे, जो भाजपा सरकार देना ही नहीं चाहती है। नौकरी-भर्ती भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। जब हमारे प्राइमरी स्कूल बंद किये गये तो हमारे सजग शुभचिंतकों ने ‘पीडीए पाठशाला’ खोलकर, भाजपाई साजशि नाकाम कर दी थी, इसीलिए अब उनके निशाने पर यूनिवर्सिटी आ गई है।
यादव ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रहा ये हमला, हर समाज के विद्यार्थियों के विरुद्ध भाजपाई संगी-साथियों की एक बेहद घिनौनी साजिश है। उन अपंजीकृत लोगों के अपने सभी स्कूल-विद्यालय चल रहे हैं लेकिन दूसरों पर प्रतिशोध की भावना से एकतरफा कार्रवाई का षडयंत्र रचा जा रहा है जो अति निंदनीय है।

Written by- एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in