बुलंदशहर में सीएम योगी का बड़ा संदेश: 'बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल'

Bulandshahr News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 574 करोड़ रुपये की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

19 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मायावती ने राम मंदिर, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था सहित कई राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
  2. TMC बागी सांसदों को बुलाने पर मचा सियासी बवाल, विपक्ष ने किया वॉकआउट फिर बदला फैसला!
  3. अभिषेक बनर्जी की बागियों को खुली चुनौती, कहा- वापस आओ, मैं पार्टी छोड़...
  4. सोनम वांगचुक प्रकरण पर अखिलेश यादव का हमला: ‘भाजपा सरकार संवाद नहीं, दमन की राजनीति कर रही है’
  5. जंतर मंतर अनशन पर हर्ष मल्होत्रा का हमला, AAP पर लगाया आंदोलन को राजनीतिक रूप देने का आरोप
  6. अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने शुरू की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
  7. बुलंदशहर से सीएम योगी का बड़ा संदेश, कहा-'न कर्फ्यू ,न दंगा....यूपी में सब चंगा'
  8. मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम मामले में योगी का बड़ा एक्शन, कहा- दोषियों को नहीं...
  9. बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफः सीएम योगी
  10. राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बुलडोज़र कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक
  11. 'वंदे मातरम्' का अपमान किया तो होगी जेल? सरकार ला सकती है नया कानून
  12. भोजशाला परिसर के बाहर नमाज की जगह को लेकर फिर विवाद, मुस्लिम पक्ष जाएगा सुप्रीम कोर्ट
  13. मगरमच्छ का ये 'शिकार' देख हो जाएंगे विचलित, 12 साल के मासूम को बेरहमी से दांतों तले चबा डाला
  14. कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की अपील, सीएम योगी बोले-'छोटी-छोटी बातों पर हुड़दंग...'
  15. पुरी रथयात्रा में भगदड़ से एक की मौत और कई लोग हुए घायल! सरकार ने किया इनकार

Bulandshahr News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 574 करोड़ रुपये की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार और किसानों के हितों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, आयुष्मान कार्ड, टूलकिट, आवास की चाबी, थर्मल प्रिंटर, छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य सहायता सामग्री भी वितरित की।

'2017 से पहले भय और दंगों का माहौल था'

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भय, दहशत और असुरक्षा का वातावरण था। बुलंदशहर सहित कई जिलों में दंगे और कर्फ्यू आम बात थे। उन्होंने कहा कि उस समय बेटियां और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे तथा कई परिवारों ने बेटियों की पढ़ाई तक बंद करा दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हर जिले में माफिया सक्रिय थे और थानों में वसूली का सिंडिकेट चलता था। गरीबों को न्याय नहीं मिलता था तथा महिलाओं और व्यापारियों के सामने सुरक्षा का गंभीर संकट था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है और स्पष्ट संदेश दिया है कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो ही जगह हैं—जेल या जहन्नुम।

'अब उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है, न दंगा'

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अब उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है, न दंगा है, यहां सब चंगा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिससे प्रदेश में निवेश और विकास का बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलंदशहर अब बेहतर कनेक्टिविटी के कारण विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने बताया कि देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे बुलंदशहर से होकर गुजर रहा है, जिससे प्रयागराज तक की यात्रा लगभग पांच घंटे में पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग भी स्वीकार कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुलंदशहर और जेवर एयरपोर्ट के बीच की दूरी इतनी कम हो जाएगी कि वह 'वॉकिंग डिस्टें' जैसी महसूस होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बुलंदशहर के लिए रिंग रोड का प्रस्ताव भी स्वीकृत हो चुका है।

औद्योगीकरण और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। लगभग 14 हजार एकड़ में विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट MRO, कार्गो संचालन और अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क का बड़ा केंद्र बनेगा।

उन्होंने बताया कि जेवर क्षेत्र में इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी तथा फिनटेक सिटी विकसित की जा रही है, जिसका सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा।

'मोबाइल निर्माण में यूपी नंबर वन'

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में मोबाइल निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि देश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश चीनी उत्पादन, गन्ना उत्पादन और इथेनॉल उत्पादन में भी देश में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि खुर्जा की क्रॉकरी को वैश्विक पहचान मिली है और बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय उद्योगों को भी नया बाजार मिलेगा।

निवेश, रोजगार और पारदर्शी भर्तियों का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा राज्य को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन निवेशों से लाखों युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में अब पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है और किसी भी युवा के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं और पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

लाभार्थियों को वितरित की विभिन्न योजनाओं की सहायता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, आयुष्मान भारत, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, फार्म मशीनरी बैंक, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप, आवास की चाबी, छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, टूलकिट, आयुष्मान कार्ड और अन्य सहायता सामग्री वितरित की। इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद डॉ. भोला सिंह, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Written By:  एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in