दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा फैलाये जा रहे किसी भ्रम में ना फंसे- हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा फैलाये जा रहे किसी भ्रम में ना फंसे, हर दिल्ली का नागरिक जो केवल दिल्ली में पंजीकृत मतदाता है उसका वोट ना कोई कटवा सकता है और ना ही भाजपा कटने देगी -- हर्ष मल्होत्रा

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मिले अखिलेश यादव, गौ-रखा का उठाया मुद्दा, BJP पर बरसे
  2. बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, हथियार छीनकर पुलिस टीम पर किया था हमला
  3. राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का किया अनावरण, 6 देशों के दूतों ने दिए परिचय पत्र
  4. छह देशों के दूतों ने भारत की राष्‍ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्‍तुत किए
  5. मस्जिदों को सांप्रदायिक निशाना बनाकर ढहाना राष्ट्रीय शर्म की बात है: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद
  6. डीयू के वीसी के रूप में प्रो. योगेश सिंह की दोबारा नियुक्ति का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
  7. हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
  8. केवल पद नहीं, सेवा और समर्पण से मिलती है पहचान: मौलाना महमूद मदनी
  9. Pawanraje Nimbalkar Murder Case: 20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला
  10. हिमाचल के CM ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में RDG सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए
  11. 15 लाख लोगों के साथ होगा न्याय, BJP किसी का घर नहीं टूटने देगी-मनोज तिवारी और बिधूड़ी का बड़ा एलान
  12. 15 लाख लोगों की अटकी सांसें! मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
  13. योगी सरकार की औद्योगिक नीति का असर, UP में टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
  14. मालवीय नगर होटल अग्निकांड: मुख्य आरोपी लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट में आज होगी पेशी
  15. कार की देखभाल में लापरवाही पड़ सकती है भारी... जानिए ब्रेक, टायर और बैटरी खराब होने के संकेत

एस.आई.आर. के दो मूल मकसद हैं, पहला की कोई विदेशी नागरिक भारतीय मतदाता के रूप में पंजीकृत ना हो पाये और हर भारतीय का केवल एक जगह पंजीकृत वोट रहे -- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

"आप" नेताओं ने इस एस.आई.आर. मुद्दे को पूर्वांचल के नाम से उठाया जरूर है पर उनका असली मकसद अपने बांग्लादेशी एवं रोहिंगया वोटरों को बचाना है -- हर्ष मल्होत्रा

पूर्वांचल के लोग सरकारी बी.एल.ओ. के साथ ही अपने क्षेत्र के हमारे भाजपा के बी.एल.ए. 2 अथवा विभिन्न जिलों में पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मदद से अपना वैध वोट सुनिश्चित कर सकते हैं -- हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में एस.आई.आर. की समय सीमा बढ़ाने का स्वागत किया है और कहा है की अवधि बढ़ने से बी.एल.ओ. अपना कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कर पायेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की एस.आई.आर. के दो मूल मकसद हैं, पहला की कोई विदेशी नागरिक भारतीय मतदाता के रूप में पंजीकृत ना हो पाये और हर भारतीय का केवल एक जगह पंजीकृत वोट रहे।

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली वालों से कहा है की वह आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा फैलाये जा रहे किसी भ्रम में ना फंसे, हर दिल्ली का नागरिक जो केवल दिल्ली में पंजीकृत मतदाता है उसका वोट ना कोई कटवा सकता है और ना ही भाजपा कटने देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की "आप" के नेता दिल्ली में बसे पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब समाज को भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध भड़काने की कोशिश करते रहते हैं पर यह करते हुए वह यह भूल जाते हैं की पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आ कर दिल्ली में आ कर बसे गरीब लोग लगातार अपने गृह राज्यों में भाजपा की सरकारें चुन रहे हैं और "आप" के कुप्रचार का पूर्वांचल समाज के लोगों पर कोई कुप्रभाव नही पड़ेगा।

"आप" नेताओं ने इस एस.आई.आर. मुद्दे को पूर्वांचल के नाम से उठाया जरूर है पर उनका असली मकसद अपने बांग्लादेशी एवं रोहिंगया वोटरों को बचाना है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली में हर राज्य के लोगों के साथ ही पूर्वांचल के लोग बड़ी तादाद में बसे हैं और वह सरकारी बी.एल.ओ. के साथ ही अपने क्षेत्र के हमारे भाजपा के बी.एल.ए. 2 अथवा विभिन्न जिलों में पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मदद से अपना वैध वोट सुनिश्चित कर सकते हैं।

Written by-एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in