राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बुलडोज़र कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

जोधपुर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में जाने का निर्देश; संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी: मौलाना महमूद मदनी

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफः सीएम योगी
  2. 'वंदे मातरम्' का अपमान किया तो होगी जेल? सरकार ला सकती है नया कानून
  3. भोजशाला परिसर के बाहर नमाज की जगह को लेकर फिर विवाद, मुस्लिम पक्ष जाएगा सुप्रीम कोर्ट
  4. मगरमच्छ का ये 'शिकार' देख हो जाएंगे विचलित, 12 साल के मासूम को बेरहमी से दांतों तले चबा डाला
  5. कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखने की अपील, सीएम योगी बोले-'छोटी-छोटी बातों पर हुड़दंग...'
  6. पुरी रथयात्रा में भगदड़ से एक की मौत और कई लोग हुए घायल! सरकार ने किया इनकार
  7. शिवसेना (यूबीटी) का ‘राम रक्षा आंदोलन’, मोहन भागवत और देवेंद्र फडणवीस को भेजा न्योता
  8. मुर्शिदाबाद में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन, 2 छात्रों समेत 3 की मौत, कई घायल
  9. बांकीपुर में एनडीए की ताकत बढ़ाने में जुटे चिराग पासवान, बीजेपी प्रत्याशी के लिए बनाई टीम
  10. दून क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने CM सुख्खू से की मुलाकात, बोले-सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध
  11. शिक्षा के मुद्दे पर राजद ने सरकार को घेरा, कहा- घोषणाएं सिर्फ प्रचार तक...
  12. बांकीपुर में प्रशांत किशोर की एंट्री पर पप्पू यादव का हमला, कहा- राजनीति के लिए खतरा...
  13. मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर पर हुई कार्रवाई, क्या बोले रामपुर डीएम?
  14. BJP सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया-अखिलेश यादव
  15. कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट से जुड़े डेटा में कथित सेंध: 19 हजार संवेदनशील फाइलें लीक होने का दावा, सुरक्षा पर उठे सवाल

नई दिल्ली, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों, मकानों तथा अन्य निर्माणों के विरुद्ध जारी ध्वस्तीकरण (बुलडोज़र) कार्रवाई के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से दायर विशेष याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रभावित लोगों को महत्वपूर्ण अंतरिम राहत प्रदान की है। न्यायालय ने संबंधित संपत्तियों के विरुद्ध दो सप्ताह तक सभी ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता अपने संवैधानिक एवं कानूनी तर्कों के साथ राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की डिवीजन बेंच का रुख करें।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी के निर्देश पर लगभग 40 प्रभावित व्यक्तियों की ओर से दायर इस याचिका की सुनवाई के दौरान जमीयत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने विस्तृत एवं प्रभावशाली दलीलें पेश कीं। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता हुज़ैफ़ा अहमदी, निज़ाम पाशा, ताहिर हकीम तथा एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड मंसूर अली खान ने भी पैरवी की। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने की।
गौरतलब है कि 20 जून 2026 को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल राजस्थान के प्रभावित सीमावर्ती जिलों में पहुँचा था। प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया, प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से संबंधित तथ्यों और दस्तावेज़ों का संकलन किया। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित लोगों की ओर से लगभग 40 याचिकाएँ राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में दायर की गईं, जबकि अन्य प्रभावित व्यक्तियों ने भी अलग-अलग याचिकाएँ दाखिल कीं। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 60 मामले हाईकोर्ट के समक्ष पहुँचे। 7 जुलाई को बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने 13 जुलाई को अपना निर्णय सुनाया। अपेक्षित राहत न मिलने पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने तत्काल सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।
इस पूरी अवधि में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन क़ासमी, उपाध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद अमीन, जमीयत उलेमा राजस्थान के अध्यक्ष मौलाना हबीबुल्लाह क़ासमी, महासचिव मौलाना अब्दुल वाहिद खत्री सहित अन्य पदाधिकारी लगातार प्रभावित परिवारों और अधिवक्ताओं के संपर्क में रहे। एडवोकेट ताहिर हकीम ने राजस्थान हाईकोर्ट में भी जमीयत की ओर से प्रभावी पैरवी की।
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि मकानों, मस्जिदों, मदरसों और अन्य संपत्तियों के विरुद्ध लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है तथा सैकड़ों धार्मिक एवं आवासीय संपत्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल या नागरिक की संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई केवल संविधान, कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप ही की जा सकती है, न कि प्रशासनिक अधिकारों के एकतरफा प्रयोग के आधार पर। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तत्काल अंतरिम संरक्षण नहीं दिया गया तो अपूरणीय क्षति होगी।
इस बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अब तत्काल राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की डिवीजन बेंच में याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रभावित नागरिकों, मस्जिदों, मदरसों तथा अन्य धार्मिक स्थलों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए हर कानूनी मंच पर पूरी मजबूती के साथ संघर्ष जारी रखेगी। हमें पूरा विश्वास है कि अंततः संविधान और कानून का शासन ही विजयी होगा।

Written by- एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in