दून क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने CM सुख्खू से की मुलाकात, बोले-सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री, दून क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. शिक्षा के मुद्दे पर राजद ने सरकार को घेरा, कहा- घोषणाएं सिर्फ प्रचार तक...
  2. बांकीपुर में प्रशांत किशोर की एंट्री पर पप्पू यादव का हमला, कहा- राजनीति के लिए खतरा...
  3. मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर पर हुई कार्रवाई, क्या बोले रामपुर डीएम?
  4. BJP सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया-अखिलेश यादव
  5. कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट से जुड़े डेटा में कथित सेंध: 19 हजार संवेदनशील फाइलें लीक होने का दावा, सुरक्षा पर उठे सवाल
  6. ममता बनर्जी को बड़ा झटका: करीबी नेता मदन मित्रा ने छोड़ा साथ, ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में हुए शामिल
  7. बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, KC सिन्हा और बिट्टू सिंह BJP में शामिल!
  8. मॉनसून सत्र में आ सकता है परिसीमन विधेयक, शरद पवार की पार्टी दे सकती है सरकार का साथ
  9. दिल्ली कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी का दावा, AAP समेत कई दलों के कार्यकर्ता पार्टी में शामिल
  10. देहरादून में राहुल गांधी की रैली पर विवाद, अनुमति न मिलने से कांग्रेस का हंगामा
  11. ममता बनर्जी को कांग्रेस का न्योता, शुभांकर सरकार ने कहा- 21 जुलाई की विरासत स्वीकार…
  12. 20 जुलाई को होगा शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार, नए चेहरों की एंट्री तय!
  13. भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुस्लिम पक्ष को नमाज की अनुमति, हाई कोर्ट के आदेश पर रोक नहीं
  14. 'आपका जीवन दुनिया के लिए अनमोल...',सोनम वांगचुक से अखिलेश यादव की भावुक अपील
  15. देवघर चारा घोटाला: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इंकार

शिमला - सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा इन दोनों क्षेत्रों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार व्यापक एवं परिवर्तनकारी सुधार लागू कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में कई महत्त्वपूर्ण पहल की गई हैं। इनमें बद्दी में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, 100 बिस्तर क्षमता का अस्पताल तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंडल की स्थापना शामिल है, जिससे क्षेत्र के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य संबंधी ढांचे को उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठयक्रम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों में पहले ही सीबीएसई पैटर्न लागू कर दिया गया है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में सीबीएसई शिक्षा पर होने वाले अधिक खर्च की तुलना में नाममात्र शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है।
विधायक राम कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में सात नए सरकारी कार्यालय खोले गए हैं तथा क्षेत्र के लिए की गई सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दून विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण तथा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए आमंत्रित किया।

Written by-एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in