शिक्षा के मुद्दे पर राजद ने सरकार को घेरा, कहा- घोषणाएं सिर्फ प्रचार तक...

राजद प्रवक्ता गगन ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शिक्षा से जुड़ी घोषणाएं केवल प्रचार तक सीमित हैं। उन्होंने शिक्षकों की कमी, संस्थानों की बदहाल स्थिति और सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दून क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने CM सुख्खू से की मुलाकात, बोले-सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध
  2. बांकीपुर में प्रशांत किशोर की एंट्री पर पप्पू यादव का हमला, कहा- राजनीति के लिए खतरा...
  3. मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर पर हुई कार्रवाई, क्या बोले रामपुर डीएम?
  4. BJP सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया-अखिलेश यादव
  5. कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट से जुड़े डेटा में कथित सेंध: 19 हजार संवेदनशील फाइलें लीक होने का दावा, सुरक्षा पर उठे सवाल
  6. ममता बनर्जी को बड़ा झटका: करीबी नेता मदन मित्रा ने छोड़ा साथ, ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में हुए शामिल
  7. बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, KC सिन्हा और बिट्टू सिंह BJP में शामिल!
  8. मॉनसून सत्र में आ सकता है परिसीमन विधेयक, शरद पवार की पार्टी दे सकती है सरकार का साथ
  9. दिल्ली कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी का दावा, AAP समेत कई दलों के कार्यकर्ता पार्टी में शामिल
  10. देहरादून में राहुल गांधी की रैली पर विवाद, अनुमति न मिलने से कांग्रेस का हंगामा
  11. ममता बनर्जी को कांग्रेस का न्योता, शुभांकर सरकार ने कहा- 21 जुलाई की विरासत स्वीकार…
  12. 20 जुलाई को होगा शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार, नए चेहरों की एंट्री तय!
  13. भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुस्लिम पक्ष को नमाज की अनुमति, हाई कोर्ट के आदेश पर रोक नहीं
  14. 'आपका जीवन दुनिया के लिए अनमोल...',सोनम वांगचुक से अखिलेश यादव की भावुक अपील
  15. देवघर चारा घोटाला: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इंकार

बिहार में 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने एनडीए सरकार पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बदहाल करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही घोषणाएं केवल कागजों और विज्ञापनों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर छात्रों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

11 नए डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन पर राजद का सवाल

राजद प्रवक्ता ने कहा कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा राज्यव्यापी समारोह आयोजित कर 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उद्घाटन के बाद इन कॉलेजों में तत्काल पढ़ाई शुरू होनी चाहिए थी, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश कॉलेजों में न तो पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही संसाधन उपलब्ध हैं।

छह विषयों में पढ़ाई शुरू करने का दावा

उन्होंने दावा किया कि सरकार की घोषणा के अनुसार इन नए कॉलेजों में फिलहाल छह विषयों की पढ़ाई शुरू होनी है और कई कॉलेजों में छात्रों का नामांकन भी हो चुका है। इसके बावजूद कई कॉलेजों में दो से अधिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक शिक्षक को प्राचार्य और दूसरे को बर्सर की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह बड़ा सवाल है।

सिर्फ बोर्ड लगाकर उद्घाटन की पूरी की गई औपचारिकता

चित्तरंजन गगन ने आरोप लगाया कि अधिकांश नए कॉलेजों के पास अपना भवन तक नहीं है। आधारभूत संरचना, प्रयोगशाला और आवश्यक उपस्करों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई जगह माध्यमिक विद्यालयों में केवल बोर्ड लगाकर कॉलेज खोलने की औपचारिकता पूरी कर दी गई है।

खाली पदों और संसाधनों की कमी पर राजद का सरकार पर हमला

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पहले से स्थापित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। कई संस्थानों में अनुबंध पर शिक्षकों की नियुक्ति कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई विषयों में तो एक भी स्थायी शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, उन्होंने एनडीए सरकार की पूर्व योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में खोले गए कई मॉडल स्कूलों में अब तक जरूरत के अनुसार शिक्षक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसी तरह पंचायत स्तर पर उत्क्रमित किए गए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी भवन, प्रयोगशाला और शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल

गगन ने आरोप लगाया कि सरकार की शिक्षा संबंधी सभी घोषणाएं केवल प्रचार तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि "उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य" के संकल्प का नाम बदलकर "बर्बाद शिक्षा-बर्बाद भविष्य" कर देना चाहिए।

 

 

Written By: M. Athar Uddin Munne Bharti

Edited By : Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in