BJP सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर पर हुई कार्रवाई, क्या बोले रामपुर डीएम?
  2. कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट से जुड़े डेटा में कथित सेंध: 19 हजार संवेदनशील फाइलें लीक होने का दावा, सुरक्षा पर उठे सवाल
  3. ममता बनर्जी को बड़ा झटका: करीबी नेता मदन मित्रा ने छोड़ा साथ, ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में हुए शामिल
  4. बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, KC सिन्हा और बिट्टू सिंह BJP में शामिल!
  5. मॉनसून सत्र में आ सकता है परिसीमन विधेयक, शरद पवार की पार्टी दे सकती है सरकार का साथ
  6. दिल्ली कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी का दावा, AAP समेत कई दलों के कार्यकर्ता पार्टी में शामिल
  7. देहरादून में राहुल गांधी की रैली पर विवाद, अनुमति न मिलने से कांग्रेस का हंगामा
  8. ममता बनर्जी को कांग्रेस का न्योता, शुभांकर सरकार ने कहा- 21 जुलाई की विरासत स्वीकार…
  9. 20 जुलाई को होगा शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार, नए चेहरों की एंट्री तय!
  10. भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुस्लिम पक्ष को नमाज की अनुमति, हाई कोर्ट के आदेश पर रोक नहीं
  11. 'आपका जीवन दुनिया के लिए अनमोल...',सोनम वांगचुक से अखिलेश यादव की भावुक अपील
  12. देवघर चारा घोटाला: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इंकार
  13. अब नहीं लगेगा घंटों का जाम! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 45 मिनट में पहुंचेंगे
  14. मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द,कहा-'एक-एक दरवाजे पर जाकर आशुतोष को जिताऊंगा...'
  15. अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा,ग्लासगो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ज्ञानेश्वरी यादव

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया है। विकास का ढोल पीटती जिन योजनाओं का खूब विज्ञापन छपा वे सब भ्रष्टाचार की शिकार बन गई है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं और सड़के धंस रही है। हर तरफ लूट, झूठ और चोरी का चक्र अबाध गति से चल रहा है। अयोध्या और राम मंदिर को लेकर भाजपा ने खूब हो हल्ला मचाया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक विकास का दावा किया। लेकिन भाजपा के कुकृत्यों के कारण अयोध्या और राममंदिर पर चढ़ावा चोरी का काला दाग लग गया।
चढ़ावा-चंदा-दान चोरी खुलने के बाद से भाजपा-आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के काले कारनामों से जनता भलीभांति परिचित हो गई है। भाजपा में इससे बदहवासी छा गई हैं। जनता का ध्यान अपने पापकर्म से भटकाने के लिए अब बचकाने बयान दिए जा रहे है। इससे जनता में भाजपाइयों और उनके संगी साथियों के खिलाफ गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। भाजपाइयों की नकारात्मक सोच का छोटापन दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है।
सच तो यह है कि एक दल के रूप में भाजपा में अब कोई आत्मा नहीं बची है। शरीर पर धर्म-धन चोरी के अनगिनत असाध्य जख्म उभर आए हैं। भाजपा राजनीतिक रूप से विक्षिप्तावसथा में चली गई है। सब अपने को बचाने में लगे है लेकिन कोई बचने वाला नहीं है, एक-एक की कलई खुलने वाली है। इसमें देर नहीं।
अयोध्या में चंदा-चढ़ावा चोरी से यह तो स्पष्ट हो गया है कि भाजपा-आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद की तिकड़ी ने आस्थावानों की भावना से खिलवाड़ का एक सुनियोजित प्लॉन तैयार कर रखा था। न्यास के नाम पर अपने लोगों को सेट कर भ्रटाचार का व्यास बढ़ाया गया। आपस में अधर्मी मुनाफे का बंदरबांट कर लिया गया। जनता इन सभी का सामाजिक राजनीतिक बहिष्कार करेंगे।
भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल और नाकारा साबित हुई है। किसान परेशान है उसका समय से खाद, बीज और कीटनााक कुछ भी नहीं मिल रहा है। फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। पूंजीपतियों को संरक्षण दिया जा रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी से काम चल रहा है। भाजपा से ऊबी जनता अब 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित है।

Written by-एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in