घर पर बनाएं स्वादिष्ट कटहल की बिरयानी, स्वाद ऐसा कि नॉनवेज खाने वाले भी करेंगे तारीफ

Kathal Biryani Recipe: जब भी बिरयानी का नाम सुनते हैं तो खुशबूदार बासमती चावल, मसालों की महक और दम पर पकी लाजवाब डिश की तस्वीर सामने आ जाती है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पीली लौ और ज्यादा गैस खर्च से हैं परेशान? अपनाएं बर्नर साफ करने का आसान तरीका
  2. किचन में बार-बार दिख रहे हैं कॉकरोच? तो अपनाएं ये कुछ घरेलू उपाय
  3. बार-बार टॉयलेट आने से सफर न हो खराब...तो निकलने से पहले ध्यान रखें ये बाते
  4. शरीर में पोषण की कमी के ये संकेत न करें नजरअंदाज...वरना हो सकती है गंभीर बीमारी!
  5. अंधे लोगों के सपनों का रहस्य: ध्वनि, स्पर्श और भावनाओं की दुनिया
  6. पहली बार करने जा रहे हैं हवाई यात्रा? तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
  7. अलग सोना...लेकिन रिश्तों में बढ़ रही है नज़दीकियां, जानिए क्या है स्लीप डिवोर्स
  8. क्या देर रात खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं
  9. सावन व्रत में बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर ऊर्जा
  10. बाथरूम में दिखने वाले नीले-हरे दागों से ऐसे पाएं छुटकारा, घरेलू उपाय करेंगे असर
  11. बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलना पड़ सकता है महंगा, जानिए कितना बढ़ सकता है बिजली का बिल
  12. बचपन का ट्रॉमा... क्यों सालों बाद भी शरीर और दिमाग पर दिखता है इसका असर?
  13. Ginger Tea Health Risks: ज्यादा अदरक की चाय पीना हो सकता है नुकसानदायक, जानें जरूरी बातें
  14. शॉर्ट वीडियो की लत से बिगड़ सकता है बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, स्टडी में ये बात आई सामने
  15. अगर चिकन नान है पसंद... तो घर पर जरूर ट्राई करें यह आसान रेसिपी

Kathal Biryani Recipe: जब भी बिरयानी का नाम सुनते हैं तो खुशबूदार बासमती चावल, मसालों की महक और दम पर पकी लाजवाब डिश की तस्वीर सामने आ जाती है। आमतौर पर लोग चिकन, मटन या वेज बिरयानी का स्वाद लेते हैं, लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। कटहल की बिरयानी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। कटहल को अक्सर 'वेजिटेरियन मटन' भी कहा जाता है क्योंकि इसकी बनावट और स्वाद काफी हद तक मटन जैसा महसूस होता है। यही वजह है कि यह डिश न सिर्फ शाकाहारी लोगों को बल्कि नॉनवेज पसंद करने वालों को भी बेहद पसंद आती है। अगर आप किसी खास मौके पर घर में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो कटहल की बिरयानी जरूर ट्राई करें।

कटहल की करें सही तैयारी

कटहल की बिरयानी बनाने के लिए हमेशा कच्चे कटहल का इस्तेमाल करें। सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कटहल काटने से पहले अपने हाथों, चाकू और कटिंग बोर्ड पर थोड़ा सरसों का तेल लगा लें। इससे कटहल का चिपचिपा दूध हाथों और बर्तनों पर नहीं चिपकेगा। इसके बाद कटहल के टुकड़ों को हल्का उबाल लें या नमक डालकर हल्का फ्राई कर लें। ऐसा करने से कटहल का कच्चापन खत्म हो जाता है और उसका स्वाद भी काफी बेहतर हो जाता है।

बासमती चावल ऐसे करें तैयार

बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें नमक, तेजपत्ता, दालचीनी, हरी इलायची और कुछ लौंग डालें। अब भीगे हुए चावल डालकर उन्हें लगभग 70 प्रतिशत तक पकाएं। ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह न पकें, क्योंकि बाद में उन्हें दम पर भी पकाया जाएगा। जब चावल हल्के पक जाएं तो उनका पानी निकालकर अलग रख दें।

मसाले तैयार करने का सही तरीका

एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और इलायची डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं। इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक भूनें।

अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और बिरयानी मसाला डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं। इसके बाद तैयार कटहल डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा दही भी मिला सकते हैं।

इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसाले कटहल में अच्छी तरह समा जाएं।अब एक भारी तले का बर्तन लें। सबसे पहले कटहल के मसाले की एक परत बिछाएं। इसके ऊपर आधे पके हुए चावल की परत लगाएं। फिर ऊपर से केसर मिला हुआ दूध, थोड़ा घी, फ्राई किया हुआ प्याज, काजू और बादाम डालें।

15-20 मिनट तक दम दें

इसी तरह दो से तीन परतें तैयार करें। अब बर्तन को अच्छी तरह ढक दें। चाहें तो ढक्कन को आटे से सील कर दें ताकि भाप बाहर न निकले। बिरयानी को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक दम दें। इस दौरान चावल और मसालों का स्वाद आपस में अच्छी तरह मिल जाता है और बिरयानी का फ्लेवर कई गुना बढ़ जाता है।

परोसने का सही तरीका

दम पूरी होने के बाद बिरयानी को हल्के हाथों से मिलाएं और गर्मागर्म सर्व करें। इसे बूंदी के रायते, पुदीने की चटनी, प्याज के सलाद या दही के साथ परोसें। घर पर बनी यह कटहल की बिरयानी न सिर्फ स्वाद में शानदार होती है, बल्कि किसी भी खास मौके, वीकेंड लंच या फैमिली डिनर के लिए एक परफेक्ट डिश साबित होती है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in