मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द,कहा-'एक-एक दरवाजे पर जाकर आशुतोष को जिताऊंगा...'

Narottam Mishra News: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा की चुनावी सभा के दौरान वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अब नहीं लगेगा घंटों का जाम! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 45 मिनट में पहुंचेंगे
  2. अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा,ग्लासगो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ज्ञानेश्वरी यादव
  3. भारत-चीन सीमा पर भारी तबाही! अरुणाचल के पारसी पारलो में बाढ़ से सड़क संपर्क ठप
  4. गौतमबुद्धनगर DM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
  5. कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
  6. जीतू पटवारी का बड़ा बयान: दतिया में कांग्रेस 25,000 वोटों से जीतेगी, नरोत्तम मिश्रा को दी चुनौती
  7. आमिर खान की शादी को लेकर नितेश राणे के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमानों को बनाया...
  8. कन्नौज में गंगा नदी में गिरा मैदे से लदा ट्रक! ड्राइवर और व्यापारी बचे, क्लीनर लापता
  9. दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली नई रफ्तार, 1,647 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं को मंजूरी
  10. दिल्ली-एनसीआर में बरसेगी ‘आग’! जानिए क्यों नहीं मिलेगी राहत?
  11. 'उम्मीद थी PM मोदी....' राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ये क्या बोल गए केजरीवाल?
  12. जोधपुर एयरपोर्ट का नवीन टर्मिनल हुआ संचालित, पहली नियमित उड़ान का भव्य स्वागत
  13. वंदे भारत में खराब दूध परोसे जाने पर कांग्रेस नेता का फूटा गुस्सा, कह दी ये बात
  14. सरकारी मूंगफली बीज की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 22 क्विंटल बीज बरामद
  15. ‘ताज होटल में BOMB!’...एक कॉल से उड़ी मुंबई पुलिस की नींद..फिर जो हुआ...

Narottam Mishra News: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा की चुनावी सभा के दौरान वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। मंच से संबोधन करते हुए उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का जिक्र किया। भाषण के दौरान भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन बीच में ही समाप्त कर दिया और वापस अपनी सीट पर बैठ गए। सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यह कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित किया गया था।

'पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया'

अपने संबोधन में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने उन्हें राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें 30 वर्षों तक विधायक बनने का अवसर दिया और 15 वर्षों तक मंत्री बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इससे अधिक किसी कार्यकर्ता को क्या चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग पूरी ताकत के साथ भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने के लिए मैदान में उतरें।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि वह स्वयं क्षेत्र में डेरा डालेंगे और एक-एक गांव तथा एक-एक घर जाकर लोगों से समर्थन मांगेंगे। उन्होंने कहा, एक-एक दरवाजे पर अपना शीश नवाऊंगा, एक-एक गांव में जाऊंगा और आशुतोष को जिताऊंगा। यह कहते-कहते उनकी आवाज भर गई और वे भावुक होकर अपना भाषण समाप्त कर बैठे।

कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

अपने संबोधन के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 'राजा और रंक' की लड़ाई बन गया है। उनके अनुसार भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी एक साधारण परिवार से आते हैं और बचपन से राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को कुछ हजार वोटों से हारने पर अहंकारी कहा जाता है, जबकि कांग्रेस नेताओं की बड़ी चुनावी हार पर कोई सवाल नहीं उठाता। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो चुनाव मैदान में आकर मुकाबला करें।

पार्टी में फूट की अटकलों को किया खारिज

नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में अंदरूनी मतभेद की चर्चाओं को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा में फूट की अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा और कोई भी कार्यकर्ता घर बैठने वाला नहीं है।

भाजपा सरकार के विकास कार्यों का किया उल्लेख

अपने भाषण में नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 वर्षों के शासनकाल का एक बड़ा विकास कार्य भी नहीं गिना सकती, जबकि भाजपा ने प्रदेश में विकास की नई तस्वीर पेश की है। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार दतिया आए थे, तब यहां तांगे चलते थे, जबकि आज क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से जुड़ चुका है और हवाई संपर्क तक उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में डाकुओं का आतंक था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए ऐसे गिरोहों का पूरी तरह सफाया कर दिया।

चुनावी माहौल में भावनात्मक संदेश

दतिया उपचुनाव की इस सभा में नरोत्तम मिश्रा का भावुक होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। उनके भाषण ने कार्यकर्ताओं को भावनात्मक संदेश देने के साथ-साथ भाजपा की चुनावी रणनीति को भी स्पष्ट किया। पार्टी नेतृत्व अब इस भावनात्मक अपील के जरिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को एकजुट कर उपचुनाव में जीत दर्ज करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in