कन्नौज में गंगा नदी में गिरा मैदे से लदा ट्रक! ड्राइवर और व्यापारी बचे, क्लीनर लापता

कन्नौज जिले में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे हरदोई से औरैया की ओर जा रहा मैदे की बोरियों से लदा एक ट्रक 20 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरा।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली नई रफ्तार, 1,647 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं को मंजूरी
  2. दिल्ली-एनसीआर में बरसेगी ‘आग’! जानिए क्यों नहीं मिलेगी राहत?
  3. 'उम्मीद थी PM मोदी....' राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ये क्या बोल गए केजरीवाल?
  4. जोधपुर एयरपोर्ट का नवीन टर्मिनल हुआ संचालित, पहली नियमित उड़ान का भव्य स्वागत
  5. वंदे भारत में खराब दूध परोसे जाने पर कांग्रेस नेता का फूटा गुस्सा, कह दी ये बात
  6. सरकारी मूंगफली बीज की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 22 क्विंटल बीज बरामद
  7. ‘ताज होटल में BOMB!’...एक कॉल से उड़ी मुंबई पुलिस की नींद..फिर जो हुआ...
  8. जम्मू-कश्मीर की सियासत गरमाई, उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बीजेपी ने किया तीखा वार
  9. टीएमसी में बढ़ी हलचल! ऋतब्रत बनर्जी ने किया 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन
  10. उमर अब्दुल्ला का बड़ा आरोप, NC विधायक को 20-30 करोड़ और मंत्री पद का दिया जा रहा ऑफर!
  11. राम मंदिर चंदा विवाद के बीच नए CEO की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या होगी योग्यता?
  12. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन से मिलेगा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा!
  13. बांकीपुर उपचुनाव बना भाजपा और आरजेडी के लिए प्रतिष्ठा की जंग!
  14. एक सर्वे... नरोत्तम मिश्रा की सियासत खाक! आखिरी क्या है टिकट ना मिलने की वजह?
  15. ओडिशा में सामने आया चोरी का ‘थॉर मॉडल’..ATM उखाड़ ले गए बदमाश,सोती रह गई पुलिस!

कन्नौज जिले में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे हरदोई से औरैया की ओर जा रहा मैदे की बोरियों से लदा एक ट्रक मेहंदी घाट पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 20 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में ड्राइवर, क्लीनर और एक व्यापारी सवार थे। ट्रक नदी में गिरते ही तीनों पानी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से ड्राइवर और व्यापारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि क्लीनर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश लगातार जारी है।

झपकी आने से हुआ हादसा!

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ट्रक हरदोई से मैदे की बोरियां लेकर औरैया के लिए रवाना हुआ था। जब वाहन कन्नौज-हरदोई को जोड़ने वाले मेहंदी घाट पुल पर पहुंचा, तभी ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। नियंत्रण खोने के कारण ट्रक सीधे पुल की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा। कुछ ही देर में ट्रक मैदे की बोरियों के भार के कारण पूरी तरह पानी में समा गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी हादसे की सूचना 

हादसे के बाद नदी किनारे मौजूद लोगों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने देखा कि ट्रक में सवार लोग मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। ग्रामीणों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से राहत कार्य शुरू कराया। बाद में पुलिस टीम भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद व्यापारी और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल ड्राइवर और व्यापारी को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल व्यापारी की पहचान औरैया के सहार निवासी संगीत कुमार के रूप में हुई है, जबकि ट्रक चालक हरदोई जिले के गुरौली गांव निवासी श्रवण कुमार बताया गया है।

क्लीनर की तलाश जारी

हादसे के बाद से ट्रक का क्लीनर लापता है। उसकी पहचान हरदोई निवासी विनीत कुमार द्विवेदी, पुत्र शिवकांत, के रूप में हुई है। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और बचाव दल लगातार गंगा नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।

SDRF और NHAI की टीम को बुलाया गया

सीओ सिटी शिल्पा वर्मा ने बताया कि ट्रक को नदी से बाहर निकालने के लिए SDRF और NHAI की टीम को बुलाया गया है। हालांकि, मेहंदी घाट पुल के कमजोर होने के कारण भारी मशीनों के उपयोग में कठिनाई आ रही है। ऐसे में बचाव और ट्रक निकालने का अभियान सावधानी के साथ चलाया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि लापता क्लीनर की तलाश पूरी प्राथमिकता के साथ जारी है और ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in