अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मिले अखिलेश यादव, गौ-रखा का उठाया मुद्दा, BJP पर बरसे

अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य जी गौ माता की स्थिति को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल राजनीतिक नारा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर गंभीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. देश के ईवी बाजार में 18 प्रतिशत हुई उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी, 30 प्रतिशत तक पहुंचने का लक्ष्य
  2. बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, हथियार छीनकर पुलिस टीम पर किया था हमला
  3. राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का किया अनावरण, 6 देशों के दूतों ने दिए परिचय पत्र
  4. छह देशों के दूतों ने भारत की राष्‍ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्‍तुत किए
  5. मस्जिदों को सांप्रदायिक निशाना बनाकर ढहाना राष्ट्रीय शर्म की बात है: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद
  6. डीयू के वीसी के रूप में प्रो. योगेश सिंह की दोबारा नियुक्ति का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
  7. हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
  8. केवल पद नहीं, सेवा और समर्पण से मिलती है पहचान: मौलाना महमूद मदनी
  9. Pawanraje Nimbalkar Murder Case: 20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला
  10. हिमाचल के CM ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में RDG सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए
  11. 15 लाख लोगों के साथ होगा न्याय, BJP किसी का घर नहीं टूटने देगी-मनोज तिवारी और बिधूड़ी का बड़ा एलान
  12. 15 लाख लोगों की अटकी सांसें! मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
  13. योगी सरकार की औद्योगिक नीति का असर, UP में टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
  14. मालवीय नगर होटल अग्निकांड: मुख्य आरोपी लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट में आज होगी पेशी
  15. कार की देखभाल में लापरवाही पड़ सकती है भारी... जानिए ब्रेक, टायर और बैटरी खराब होने के संकेत

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रातः लखनऊ में ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गौ संरक्षण, सनातन परंपराओं, सामाजिक सरोकारों तथा समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इन दिनों पूज्य शंकराचार्य जी उत्तर प्रदेश में गौ संरक्षण, गौवंश के सम्मान तथा सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से संचालित अपनी गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के क्रम में विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से वे गौ संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गौहत्या पर प्रभावी रोक लगाने तथा गौ सेवा एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज में व्यापक जागरूकता का आह्वान कर रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ प्रवास के दौरान अखिलेश यादव ने उनसे भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गौ संरक्षण, सनातन परंपराओं और समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य जी गौ माता की स्थिति को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल राजनीतिक नारा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर गंभीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए धर्म नहीं बल्कि धन और वोट प्राथमिकता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार धार्मिक मुद्दों पर अपना रुख बदलती रहती है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के सनातनी इस बात से चिंतित हैं कि जिस प्रकार अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मर्यादा और धार्मिक आस्थाओं को राजनीतिक स्वार्थ से जोड़ा गया है, उससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी या चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता।
विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस जांच की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि एसआईटी के एक सदस्य के विरुद्ध भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। ऐसे में पूरे मामले की जांच पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शी कार्रवाई आवश्यक है।
यादव ने कहा कि यह केवल किसी एक प्रकरण की जांच नहीं बल्कि सत्ता के विभिन्न केंद्रों के बीच टकराव का मामला भी प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि विपक्ष की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के नाम पर प्रतिशोध की राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज जो सत्ता में हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन होता रहता है।
राम मंदिर प्रकरण पर अखिलेश यादव ने कहा कि सांचा नहीं पूरा ढांचा बदलना चाहिए, सनातनी बहुत दुःखी हैं। यानि केवल औपचारिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी बल्कि पूरी व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए, क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम से सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग आहत हुए हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता को महंगाई, बेरोजगारी और परेशानियां दी हैं। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने एथेनॉल में मिलावट के मुद्दे को भ्रष्टाचार का नया स्वरूप बताते हुए कहा कि इससे किसानों और आम जनता दोनों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
अखिलेश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में इन सभी मुद्दों का गंभीरता से आकलन करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय देगी।

Written by-एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in