.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में 28 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया आया था। उस समय उन्होंने कहा था कि अगली यात्रा के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मोदी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा है। उन्होंने रिश्तों को मजबूत बनाने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को सबसे अहम बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की लोकप्रियता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद और मेलबर्न दोनों ही क्रिकेट के लिए प्रसिद्ध हैं। मोदी ने कहा कि अल्बानीज जब भारतीय समुदाय को संबोधित करते हैं तो लोगों के दिलों पर प्रभाव छोड़ते हैं। उन्होंने सिडनी और मेलबर्न में उनकी सराहना की।
भारतीय समुदाय ने मेलबर्न को बनाया और भी जीवंत
प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि प्रवासियों ने अपनी संस्कृति से शहर को जीवंत बनाया है। उन्होंने कहा कि हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी भारतीय अपनी मातृभूमि से जुड़े हुए हैं और दो टाइम जोन के बीच जीवन जीते हैं।
ऑस्ट्रेलियन दूध से बनी इंडियन चाय
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीयों की पहचान प्रेम, संस्कृति और परंपराओं से होती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय द्वारा धार्मिक आयोजनों, कला और खेलों के माध्यम से संस्कृति को जीवंत रखने की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय अपनी जड़ों और परंपराओं से लगातार जुड़े हुए हैं।
विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है।
खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है।
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में ‘मेक इन इंडिया’ एक वैश्विक ब्रांड बना है। उन्होंने बताया कि भारतीय मोबाइल और वाहन दुनिया के बाजारों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने रक्षा क्षेत्र की बढ़ती क्षमता का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया।
Written By: Archana Gupta








.jpg)






