रोहिणी में निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत गिरी: कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया। जब सेक्टर-16 स्थित पॉकेट जी-5 में एमसीडी स्कूल के पीछे निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. योगी सरकार में ढेर हुए हैं दुर्दांत अपराधी, 9 वर्षों में 301 एनकाउंटर, 34,253 अपराधी गिरफ्तार!
  2. दिल्ली में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम! आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन थे निशाने पर
  3. शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनी ढेर, A+++ श्रेणी का आतंकवादी था
  4. नूंह में 5 महीने के मासूम की मौत का राज... 4 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, मां पर हत्या का शक
  5. बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री, C-7 फॉर्म में सामने आए 8 आपराधिक मामले
  6. विधायकों की बैठक में उद्धव ठाकरे का एक्शन प्लान, संगठन से लेकर आंदोलन तक बनाई रणनीति
  7. नीतीश-सम्राट की मौजूदगी में एनडीए की अहम बैठक, बांकीपुर उपचुनाव पर मंथन
  8. करूर हादसे पर सियासी जंग जारी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अदालत को राजनीति के मैदान...
  9. मुंबई में मूसलाधार बारिश बनी आफत: 17 फ्लाइट्स रद्द, 365 उड़ानें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
  10. योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नया नाम होगा 'परशुरामपुरी'
  11. प्रेमी के लिए पति की हत्या! कसौली में पत्नी की साजिश का सनसनीखेज खुलासा
  12. 'छोटे घोटालों में कार्रवाई,राम मंदिर ट्रस्ट पर खामोशी क्यों...', संजय राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. AIMIM के एजुकेशनल कैंपस को लेकर बढ़ा विवाद, हाई कोर्ट की सख्ती के बीच बीजेपी का हमला
  14. प्रियांक खरगे के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर चर्चा
  15. ‘रामरक्षा आंदोलन’ के जरिए उद्धव ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन, अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले में कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया। जब सेक्टर-16 स्थित पॉकेट जी-5 में एमसीडी स्कूल के पीछे निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, देर शाम तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने लोग इमारत के भीतर मौजूद थे और कितने लोग इस दुर्घटना की चपेट में आए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग पहुंचा मौके पर

दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 4:20 बजे इमारत गिरने की सूचना पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू टीम मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बचाव अभियान के दौरान आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित जीवित व्यक्ति तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि इमारत के भीतर कुछ लोग मौजूद थे, जिसके चलते कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सभी संभावित पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इमारत गिरते ही तेज आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया।

बारिश को माना जा रहा संभावित कारण

जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन इमारत की संरचना कमजोर पड़ गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां मूल रूप से 3 मंजिला इमारत के निर्माण का कार्य चल रहा था, जबकि इमारत की ऊंचाई को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन इस पहलू की भी जांच करेगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृत नक्शे के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रशासन ने कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद भवन निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेजों और निर्माण गुणवत्ता की जांच की जाएगी। यदि निर्माण में लापरवाही,नियमों का उल्लंघन या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित बिल्डर, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बचाव एजेंसियां लगातार राहत कार्य में जुटी हैं

फिलहाल पुलिस,दमकल विभाग और अन्य बचाव एजेंसियां लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बचाव अभियान में सहयोग करें। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

 

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in