पहली बार करने जा रहे हैं हवाई यात्रा? तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

थोड़ी-सी तैयारी, सही जानकारी और समय का ध्यान रखकर पहली हवाई यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बनाया जा सकता है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अलग सोना...लेकिन रिश्तों में बढ़ रही है नज़दीकियां, जानिए क्या है स्लीप डिवोर्स
  2. क्या देर रात खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं
  3. सावन व्रत में बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर ऊर्जा
  4. बाथरूम में दिखने वाले नीले-हरे दागों से ऐसे पाएं छुटकारा, घरेलू उपाय करेंगे असर
  5. बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलना पड़ सकता है महंगा, जानिए कितना बढ़ सकता है बिजली का बिल
  6. बचपन का ट्रॉमा... क्यों सालों बाद भी शरीर और दिमाग पर दिखता है इसका असर?
  7. Ginger Tea Health Risks: ज्यादा अदरक की चाय पीना हो सकता है नुकसानदायक, जानें जरूरी बातें
  8. शॉर्ट वीडियो की लत से बिगड़ सकता है बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, स्टडी में ये बात आई सामने
  9. अगर चिकन नान है पसंद... तो घर पर जरूर ट्राई करें यह आसान रेसिपी
  10. अंडा बनाम सोयाबीन: मिड-डे मील में कौन-सा विकल्प बच्चों के लिए बेहतर?
  11. रसोई के लिए चाकू खरीदते समय न करें ये गलती...वरना सस्ता विकल्प पड़ सकता है महंगा
  12. क्या सच में कोई काला व्यक्ति गोरा हो सकता है? जानिए वैज्ञानिक सच्चाई
  13. आराम का ठिकाना या परेशानी का कारण? जानें बेडरूम से जुड़ी जरूरी बातें
  14. शादीशुदा रिश्तों में हर बात बताना जरूरी नहीं, कुछ बातें साझा करने से पहले करें विचार
  15. Skin Problem: महंगे स्किन ट्रीटमेंट के बावजूद क्यों नहीं ठीक होती त्वचा? जानिए असली वजह

पहली बार विमान से यात्रा करना किसी भी व्यक्ति के लिए रोमांचक अनुभव होता है। हालांकि, उत्साह के साथ कई तरह की जिज्ञासाएं और आशंकाएं भी मन में रहती हैं। एयरपोर्ट पर कब पहुंचना चाहिए, कौन-से दस्तावेज साथ रखने जरूरी हैं, चेक-इन कैसे किया जाता है और कितना सामान ले जाने की अनुमति होती है। इन सभी बातों की जानकारी पहले से होने पर आपकी यात्रा अधिक सहज और आरामदायक बन सकती है।

यात्रा से पहले दस्तावेजों की जांच करें

सफर पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट टिकट और पहचान से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। यदि आपकी यात्रा देश के भीतर है, तो आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें। वहीं, विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट और आवश्यक होने पर वैध वीजा भी अनिवार्य है। यह भी सुनिश्चित करें कि टिकट पर दर्ज नाम और पहचान पत्र में लिखा नाम पूरी तरह एक जैसा हो, क्योंकि नाम में अंतर होने पर बोर्डिंग में परेशानी आ सकती है।

यात्रा वाले दिन इन बातों का रखें विशेष ध्यान

घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (फ्लाइट स्टेटस) जरूर देख लें। मौसम, तकनीकी कारणों या अन्य परिस्थितियों की वजह से उड़ान के समय में बदलाव हो सकता है। घरेलू उड़ान के लिए कम से कम दो घंटे पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए लगभग तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना बेहतर माना जाता है। सामान पैक करते समय एयरलाइन की बैगेज पॉलिसी का पालन करें। निर्धारित सीमा से अधिक वजन होने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। साथ ही, ऐसे सामान बैग में रखने से बचें जिन पर विमान यात्रा के दौरान प्रतिबंध होता है। यदि आप अचार, खेल उपकरण या विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थ ले जा रहे हैं, तो पहले संबंधित एयरलाइन के नियमों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

एयरपोर्ट पर पूरी करनी होती हैं ये प्रक्रियाएं

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले चेक-इन और बैगेज ड्रॉप की प्रक्रिया पूरी करें। यदि आपने पहले से ऑनलाइन चेक-इन कर लिया है, तो आपका समय बच सकता है। इसके बाद सुरक्षा जांच (सिक्योरिटी चेक) से गुजरना होता है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इमिग्रेशन की औपचारिकताएं भी पूरी करनी पड़ती हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद समय रहते अपने निर्धारित बोर्डिंग गेट पर पहुंच जाएं।

फ्लाइट के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

विमान में अपनी सीट पर बैठते ही सीट बेल्ट बांध लें और केबिन क्रू द्वारा दिए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर केबिन क्रू से बेहिचक संपर्क करें। यदि सफर लंबा है, तो पर्याप्त पानी पीते रहें और हल्का भोजन करें, ताकि यात्रा के दौरान असहज महसूस न हो। गंतव्य पर पहुंचने के बाद बैगेज बेल्ट से अपना सामान सावधानीपूर्वक प्राप्त करें। यदि आपका सामान नहीं मिलता है या किसी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो गया है, तो तुरंत एयरलाइन के सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराएं।

 

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in