अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिली फर्जी रसीद बुक

फर्जी रसीद पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो बनवाया गया था। ये रसीद हूबहू असली की तरह थी। नई व्यवस्था के तहत जब रसीदें ऑनलाइन मिलने लगीं तो कागजी फर्जीवाड़ा बंद हुआ।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बच्चों के आपत्तिजनक विज्ञापनों पर मेटा की सफाई, कहा-'पहले ही हटा दिए गए थे ऐड'
  2. वायनाड लैंडस्लाइड का डरावना मंजर! मलबे के सैलाब में बहा भारी टैंकर, वायनाड लैंडस्लाइड का खौफनाक CCTV फुटेज
  3. इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..
  4. दिल्ली हाई कोर्ट से कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी राहत, CJP के पक्ष में दिया फैसला
  5. Syria Damascus Serial Blast: सीरिया की राजधानी दमिश्क में सिलसिलेवार धमाके, मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
  6. PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिला, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया ऐलान
  7. भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन अधिकारी तत्काल प्रभाव से हटाए गए
  8. राम मंदिर दान गिनती में गड़बड़ी, एसआईटी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
  9. पीएम मोदी इंडोनेशिया दौरे पर: रणनीतिक साझेदारी, सांस्कृतिक विरासत और ब्रह्मोस डील पर दुनिया की नजर
  10. राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला! चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
  11. पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद भी आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में किया नाम शामिल
  12. इंडोनेशिया से न्यूजीलैंड तक: पीएम मोदी के 6 दिवसीय दौरे का रणनीतिक एजेंडा, इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ेगी भूमिका
  13. किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश से तबाही,बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें
  14. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के भविष्य पर भी होगी चर्चा
  15. 30वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव का संदेश, जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने की अपील

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को अहम सफलता मिली है। जांच के दौरान फर्जी रसीद बुक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि वे नकली रसीदों का इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं से दान के नाम पर धन एकत्र करते थे। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बरामद रसीद बुक पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नाम और प्रतीक चिह्न इस तरह छपा था कि वह असली रसीद जैसी दिखाई देती थी। बताया जा रहा है कि टिन्नू यादव, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा सहित गिरफ्तार आरोपियों द्वारा मंदिर में दान देने के इच्छुक लोगों को इन्हीं रसीदों के माध्यम से भरोसा दिलाया जाता था।

डिजिटल के माध्यम से मिलना शूरू हुआ रसीद

जानकारी के मुताबिक जब तक मंदिर में कागजी रसीद व्यवस्था लागू थी, तब तक इन फर्जी रसीदों का उपयोग किया जाता रहा। बाद में दान प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने और आधिकारिक रसीद डिजिटल माध्यम से मिलने के बाद इनका इस्तेमाल बंद कर दिया गया। वर्तमान व्यवस्था के तहत श्रद्धालु सीधे अधिकृत बैंक खाते में दान जमा करते हैं या मंदिर परिसर के अधिकृत दान काउंटर से रसीद प्राप्त करते हैं।

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वास्तविक दोषियों तक पहुंचने के बजाय जांच को भटकाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि SIT की कार्रवाई लोगों का ध्यान असली मुद्दे से हटाने का प्रयास है।

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कही ये बात

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित जांच टीम निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in