वायनाड लैंडस्लाइड का डरावना मंजर! मलबे के सैलाब में बहा भारी टैंकर, वायनाड लैंडस्लाइड का खौफनाक CCTV फुटेज

केरल के वायनाड लैंडस्लाइड का एक डरावना CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें पहाड़ से आए मलबे और कीचड़ के तेज बहाव में एक भारी टैंकर और कई गाड़ियां ताश के पत्तों की तरह बहती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है।

21 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिली फर्जी रसीद बुक
  2. बच्चों के आपत्तिजनक विज्ञापनों पर मेटा की सफाई, कहा-'पहले ही हटा दिए गए थे ऐड'
  3. इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..
  4. दिल्ली हाई कोर्ट से कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी राहत, CJP के पक्ष में दिया फैसला
  5. Syria Damascus Serial Blast: सीरिया की राजधानी दमिश्क में सिलसिलेवार धमाके, मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
  6. PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिला, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया ऐलान
  7. भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन अधिकारी तत्काल प्रभाव से हटाए गए
  8. राम मंदिर दान गिनती में गड़बड़ी, एसआईटी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
  9. पीएम मोदी इंडोनेशिया दौरे पर: रणनीतिक साझेदारी, सांस्कृतिक विरासत और ब्रह्मोस डील पर दुनिया की नजर
  10. राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला! चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
  11. पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद भी आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में किया नाम शामिल
  12. इंडोनेशिया से न्यूजीलैंड तक: पीएम मोदी के 6 दिवसीय दौरे का रणनीतिक एजेंडा, इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ेगी भूमिका
  13. किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश से तबाही,बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें
  14. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के भविष्य पर भी होगी चर्चा
  15. 30वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव का संदेश, जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने की अपील

केरल के वायनाड जिले के मेपाडी इलाके में भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ है। यह हादसा वायनाड टनल निर्माण क्षेत्र के पास हुआ, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मीनाक्षी पुल के पास हुए इस भूस्खलन में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहकर सड़क और आसपास के इलाके में आ गिरा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

केरल के वायनाड जिले के मेपाडी के कल्लाडी इलाके में सुबह करीब 11 बजे बड़ा भूस्खलन हुआ। मीनाक्षी पुल के पास चल रहे टनल निर्माण के दौरान जमा मिट्टी के बड़े टीले और आसपास की पहाड़ी का हिस्सा तेज बारिश के कारण दरक गया। नीचे बने प्रवासी मजदूरों के अस्थायी कैंप और स्थानीय मजदूरों को लाने वाली 2 बसें भी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है।

2024 जैसी दहशत वायनाड में फिर

यह हादसा मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहां अनाक्कमपॉयल-कल्लाडी-मेप्पाडी ट्विन टनल प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। यह परियोजना पूरी होने के बाद मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ेगी। हादसे वाले इलाके में 2024 के विनाशकारी लैंडस्लाइड की यादें फिर ताजा हो गई हैं, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। मुंडक्कई के पास हुए इस हादसे में स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राहत अभियान शुरू किया और बाद में फायर एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

आंधी-तूफान का अलर्ट, 15 राज्यों में भारी बारिश

देश के कई राज्यों में बाढ़, भारी बारिश और लैंडस्लाइड से हालात बिगड़ गए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह सड़कें धंस गई हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Written By: Archana Gupta

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in