राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का किया अनावरण, 6 देशों के दूतों ने दिए परिचय पत्र

छह देशों के दूतों ने भारत की राष्‍ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्‍तुत किए

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. छह देशों के दूतों ने भारत की राष्‍ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्‍तुत किए
  2. मस्जिदों को सांप्रदायिक निशाना बनाकर ढहाना राष्ट्रीय शर्म की बात है: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद
  3. डीयू के वीसी के रूप में प्रो. योगेश सिंह की दोबारा नियुक्ति का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
  4. हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
  5. केवल पद नहीं, सेवा और समर्पण से मिलती है पहचान: मौलाना महमूद मदनी
  6. Pawanraje Nimbalkar Murder Case: 20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला
  7. हिमाचल के CM ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में RDG सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए
  8. 15 लाख लोगों के साथ होगा न्याय, BJP किसी का घर नहीं टूटने देगी-मनोज तिवारी और बिधूड़ी का बड़ा एलान
  9. 15 लाख लोगों की अटकी सांसें! मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
  10. योगी सरकार की औद्योगिक नीति का असर, UP में टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
  11. मालवीय नगर होटल अग्निकांड: मुख्य आरोपी लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट में आज होगी पेशी
  12. कार की देखभाल में लापरवाही पड़ सकती है भारी... जानिए ब्रेक, टायर और बैटरी खराब होने के संकेत
  13. अमित शाह लॉन्च करेंगे नई मोबाइल आपदा चेतावनी प्रणाली, यूजर्स को तुरंत मिलेंगे आपदा और मौसम से जुड़े अलर्ट
  14. बंगाल में पीएम मोदी की हुंकार, घुसपैठ पर सख्ती और महिलाओं के लिए बड़ी स्कीम का वादा
  15. यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज, 7 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है।

राष्ट्रपति यह जानकर प्रसन्‍न हुईं कि डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी जीतने के लिए इस वर्ष कुछ नई टीमें भी प्रतिस्‍पर्धा करेंगी, जिनमें श्रीलंका की एक टीम भी शामिल है। उन्होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि नई टीमों के जुड़ने से यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता और भी लोकप्रिय बनेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह खेल उत्कृष्टता, एकता और खेल भावना का एक अनुपम उदाहरण है। उन्‍होंने कहा कि इन दिनों खेले जा रहे फीफा वर्ल्‍ड कप में विश्व की श्रेष्ठ टीमें और खिलाड़ी अपने-अपने देशों के फुटबॉल की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन टीमों और खिलाड़ियों के प्रशंसक पूरे विश्व में फैले हैं जो उनके उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन की सराहना करते हैं। फुटबॉल का खेल लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है और खिलाड़ियों का असाधारण प्रदर्शन पूरे विश्‍व में सभी खेल प्रेमियों को प्रेरित करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल के खेल में भारत को विश्व-स्तर पर अपना स्थान बनाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन फुटबॉल खिलाडि़यों की प्रतिभा को निखारने में उल्‍लेखनीय भूमिका निभाएगा।​

राष्ट्रपति ने कहा कि खेल भावना का महत्व केवल खेलों तक सीमित नहीं है। यह हमें समानता, सहयोग के जीवन मूल्‍यों और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ बने रहने की सीख देता है। हम वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस प्रकार फुटबॉल में खिलाड़ी एक-दूसरे का सहयोग करते हुए टीम को विजेता बनाते हैं उसी प्रकार हम सभी देशवासी एक-दूसरे का साथ देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

Written by-एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in