दिल्ली हाई कोर्ट से कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी राहत, CJP के पक्ष में दिया फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि CJP का एक्स अकाउंट इसलिए ब्लॉक किया गया था क्योंकि नीट परीक्षा के बीच लोगों में अफवाह का माहौल बन सकता था, लेकिन अब ऐसा कोई डर नहीं है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..
  2. Syria Damascus Serial Blast: सीरिया की राजधानी दमिश्क में सिलसिलेवार धमाके, मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
  3. PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिला, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया ऐलान
  4. भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, तीन अधिकारी तत्काल प्रभाव से हटाए गए
  5. राम मंदिर दान गिनती में गड़बड़ी, एसआईटी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
  6. पीएम मोदी इंडोनेशिया दौरे पर: रणनीतिक साझेदारी, सांस्कृतिक विरासत और ब्रह्मोस डील पर दुनिया की नजर
  7. राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला! चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
  8. पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद भी आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में किया नाम शामिल
  9. इंडोनेशिया से न्यूजीलैंड तक: पीएम मोदी के 6 दिवसीय दौरे का रणनीतिक एजेंडा, इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ेगी भूमिका
  10. किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश से तबाही,बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें
  11. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के भविष्य पर भी होगी चर्चा
  12. 30वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव का संदेश, जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने की अपील
  13. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
  14. राम मंदिर में स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस को लेकर उठे सवाल, दानदाता ने जताई चिंता
  15. आतंकवाद पर केंद्र का बड़ा फैसला, 23 लोगों को UAPA के तहत घोषित किया गया आतंकवादी

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स अकाउंट को दोबारा चालू करने का आदेश दिया है। यह फैसला पार्टी से जुड़े अभिजीत दिपके की याचिका पर सुनाया गया। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि अकाउंट को इसलिए ब्लॉक किया गया था क्योंकि उस पर साझा की गई पोस्टों से NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम और अफरा-तफरी फैलने की आशंका थी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कही ये बात                  

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि अब NEET परीक्षा पूरी हो चुकी है, इसलिए सरकार द्वारा जताई गई आशंका मौजूदा परिस्थितियों में प्रासंगिक नहीं रह गई है। इसी आधार पर अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए एक्स अकाउंट को अनब्लॉक करने का निर्देश दिया। साथ ही कोर्ट ने अकाउंट ब्लॉक करने के आदेश को रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध की कानूनी कसौटी पर निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में

कॉकरोच जनता पार्टी हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी थी। शुरुआत में इसे एक व्यंग्यात्मक और मीम-आधारित पहल के रूप में देखा गया, लेकिन कुछ ही समय में इसे व्यापक जनसमर्थन मिलने लगा। सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि इंस्टाग्राम पर अकाउंट शुरू होने के कुछ दिनों के भीतर ही करोड़ों लोग इससे जुड़ गए। वर्तमान में इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.19 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

CJP की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता बनी चर्चा का विषय

एक्स पर भी CJP की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता चर्चा का विषय रही। समय के साथ यह केवल ऑनलाइन व्यंग्य तक सीमित नहीं रही, बल्कि विभिन्न सार्वजनिक मुद्दों पर अभियान और विरोध प्रदर्शनों से भी जुड़ गई। इसके समर्थकों ने कई मामलों में सरकार और केंद्रीय मंत्रियों की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके कारण यह सोशल मीडिया से निकलकर सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बन गई।

 

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in