पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद भी आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में किया नाम शामिल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को भी आरोपी बनाया है।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला! चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
  2. इंडोनेशिया से न्यूजीलैंड तक: पीएम मोदी के 6 दिवसीय दौरे का रणनीतिक एजेंडा, इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ेगी भूमिका
  3. किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश से तबाही,बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें
  4. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय के भविष्य पर भी होगी चर्चा
  5. 30वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव का संदेश, जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने की अपील
  6. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
  7. राम मंदिर में स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस को लेकर उठे सवाल, दानदाता ने जताई चिंता
  8. आतंकवाद पर केंद्र का बड़ा फैसला, 23 लोगों को UAPA के तहत घोषित किया गया आतंकवादी
  9. भारतीय सेना को मिलेगी नई ताकत, 52 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी
  10. जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, गुजरात और मध्य प्रदेश में ATS की बड़ी कार्रवाई
  11. खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, भारत सहित कई देशों के प्रतिनिधि तेहरान पहुंचे
  12. पीएम Modi ने अमरनाथ यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से 5 संकल्प अपनाने की अपील
  13. सोनमर्ग सुरंग के पास CRPF वाहन हादसे में 6 जवान घायल, DG ने ऑपरेशनल सुरक्षा पर दी बड़ी जानकारी
  14. भारत-चीन-बांग्लादेश के बीच नई कूटनीतिक हलचल! तीस्ता परियोजना पर चीन ने तोड़ी चुप्पी
  15. भारत-जापान की ऐतिहासिक रक्षा साझेदारी, अब मिलकर बनेगा यूनिकॉर्न सिस्टम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को भी आरोपी बनाया है। सोमवार को जम्मू स्थित विशेष NIA अदालत में दायर 1597 पृष्ठों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पाकिस्तान में रह रहे हाफिज सईद का नाम शामिल किया गया है। एजेंसी ने उस पर भारत के खिलाफ साजिश रचने, आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और सीमा पार से आतंकवाद को संचालित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

हाफिज सईद की पहलगाम हमले में रही अहम भूमिका: NIA

NIA के अनुसार, हाफिज सईद ने पहलगाम हमले की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार्जशीट में कहा गया है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की योजना बनाने, उसे सुविधाजनक बनाने और अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जांच एजेंसी का दावा है कि इन संगठनों के संचालन और गतिविधियों में हाफिज सईद का प्रमुख योगदान रहा है।

हाफिज सईद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

हाफिज सईद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। NIA ने उस पर भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने, आतंकवाद को प्रायोजित करने और सीमा पार से आतंकी नेटवर्क संचालित करने से संबंधित दंडात्मक धाराएं भी लगाई हैं। एजेंसी का कहना है कि चार्जशीट में वैज्ञानिक जांच, फोरेंसिक साक्ष्यों और जमीनी स्तर पर जुटाए गए प्रमाणों के आधार पर पाकिस्तान की कथित साजिश और हाफिज सईद की भूमिका का विस्तृत विवरण दिया गया है।

NIA ने पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट को बनाया था आरोपी

इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को NIA ने अपनी पहली चार्जशीट में पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट को आरोपी बनाया था। इसके अलावा जुलाई 2025 में ऑपरेशन महादेव के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए 3 आतंकवादियों और गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों के नाम भी चार्जशीट में शामिल किए गए थे। प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF को भी कानूनी इकाई के रूप में हमले की साजिश और क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

आतंकवादियों ने पर्यटकों को बनाया था निशाना

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया था। हमलावरों ने कथित तौर पर धर्म पूछकर लोगों की हत्या की, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की जान चली गई। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। प्रारंभिक FIR पहलगाम थाने में दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की जांच NIA को सौंप दी थी। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और पाकिस्तान से संचालित पूरी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in