योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नया नाम होगा 'परशुरामपुरी'

योगी सरकार ने एक अहम प्रशासनिक और सांस्कृतिक निर्णय लेते हुए शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. प्रेमी के लिए पति की हत्या! कसौली में पत्नी की साजिश का सनसनीखेज खुलासा
  2. 'छोटे घोटालों में कार्रवाई,राम मंदिर ट्रस्ट पर खामोशी क्यों...', संजय राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  3. AIMIM के एजुकेशनल कैंपस को लेकर बढ़ा विवाद, हाई कोर्ट की सख्ती के बीच बीजेपी का हमला
  4. प्रियांक खरगे के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर चर्चा
  5. ‘रामरक्षा आंदोलन’ के जरिए उद्धव ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन, अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले में कार्रवाई की मांग
  6. दिल्ली में भारी बारिश का असर: 15 उड़ानें डायवर्ट, अगले दिनों में और बारिश के आसार
  7. बांप्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री! बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी दांव
  8. अखिलेश यादव और टिन्नू की बातचीत का दावा, BJP ने लगाए गंभीर आरोप
  9. लखनऊ में BMW से 26 लाख कैश बरामद! आशियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयकर विभाग की एंट्री
  10. DM के आदेश पर बड़ा एक्शन! 27 नेपाली आधार-वोटर कार्ड बनवाकर उठा रहे थे सरकारी योजनाओं का लाभ
  11. हार के बाद भी ममता बनर्जी का तेवर बरकरार, कहा-- गद्दारों के साथ कभी...
  12. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: संघ और विहिप ने संभाली कमान,विपक्ष के हमलों के बीच बढ़ी सियासी हलचल
  13. BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे नितिन नवीन, मिशन-2027 की रणनीति पर होगा मंथन
  14. ममता बनर्जी को बड़ा झटका! बंगाल TMC प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा
  15. सहकारिता से बदलता भारत: चूरू में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2026 का भव्य आयोजन

योगी सरकार ने एक अहम प्रशासनिक और सांस्कृतिक निर्णय लेते हुए शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया,जिसके बाद सरकार की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों द्वारा जलालाबाद का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने की मांग की जा रही थी,जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

जलालाबाद क्षेत्र भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध

सरकारी एस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाहजहांपुर का जलालाबाद क्षेत्र भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों और धार्मिक मान्यताओं में इस स्थान का उल्लेख मिलता है। जिसके कारण इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए नाम परिवर्तन का निर्णय लिया गया। सरकार ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को नगर पालिका परिषद जलालाबाद के प्रस्ताव पर अनापत्ति प्रदान की गई थी। इसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अब जलालाबाद का नाम आधिकारिक रूप से 'परशुरामपुरी' करने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी गई है।

ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान मिलेगी: सरकार

सरकार का कहना है कि इस निर्णय से क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि भगवान परशुराम से जुड़े इस स्थान का नाम उसी अनुरूप होना चाहिए था। लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा इस संबंध में मांग उठाई जाती रही थी।

पहला अवसर नहीं है जब किसी शहर का नाम बदला हो

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में यह पहला अवसर नहीं है जब किसी शहर, कस्बे या सार्वजनिक स्थल का नाम बदला गया हो। योगी सरकार इससे पहले भी कई प्रमुख स्थानों के नाम बदल चुकी है। वर्ष 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर 'प्रयागराज' किया गया, जबकि फैजाबाद को 'अयोध्या' नाम दिया गया। इसी प्रकार मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर' रखा गया और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' कर दिया गया।

50 वार्डों के नामों में भी बदलाव किया गया

हाल के महीनों में गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के लगभग 50 वार्डों के नामों में भी बदलाव किया गया, जिनमें मियां बाजार का नाम 'माया बाजार' और अलीनगर का नाम 'आर्य नगर' रखा गया। इसके अलावा हरदोई जिले के हाजीपुर का नाम 'सियारामपुर' तथा फिरोजाबाद जिले के उरमुरा किरार का नाम 'हरिनगर' किया गया।

जलालाबाद का नाम बदलना एक महत्वपूर्ण अध्याय

जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने का यह निर्णय अब प्रदेश की नाम परिवर्तन की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि ऐसे कदम स्थानीय इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

 

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in