प्रेमी के लिए पति की हत्या! कसौली में पत्नी की साजिश का सनसनीखेज खुलासा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली से दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नया नाम होगा 'परशुरामपुरी'
  2. 'छोटे घोटालों में कार्रवाई,राम मंदिर ट्रस्ट पर खामोशी क्यों...', संजय राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  3. AIMIM के एजुकेशनल कैंपस को लेकर बढ़ा विवाद, हाई कोर्ट की सख्ती के बीच बीजेपी का हमला
  4. प्रियांक खरगे के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर चर्चा
  5. ‘रामरक्षा आंदोलन’ के जरिए उद्धव ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन, अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले में कार्रवाई की मांग
  6. दिल्ली में भारी बारिश का असर: 15 उड़ानें डायवर्ट, अगले दिनों में और बारिश के आसार
  7. बांप्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री! बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा सियासी दांव
  8. अखिलेश यादव और टिन्नू की बातचीत का दावा, BJP ने लगाए गंभीर आरोप
  9. लखनऊ में BMW से 26 लाख कैश बरामद! आशियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयकर विभाग की एंट्री
  10. DM के आदेश पर बड़ा एक्शन! 27 नेपाली आधार-वोटर कार्ड बनवाकर उठा रहे थे सरकारी योजनाओं का लाभ
  11. हार के बाद भी ममता बनर्जी का तेवर बरकरार, कहा-- गद्दारों के साथ कभी...
  12. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: संघ और विहिप ने संभाली कमान,विपक्ष के हमलों के बीच बढ़ी सियासी हलचल
  13. BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे नितिन नवीन, मिशन-2027 की रणनीति पर होगा मंथन
  14. ममता बनर्जी को बड़ा झटका! बंगाल TMC प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा
  15. सहकारिता से बदलता भारत: चूरू में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2026 का भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली से दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं मामला सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मृतक के घर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जांच में सामने आया है कि विवाद बढ़ने पर महिला और उसके प्रेमी ने व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे उसकी मौके मौत हो गई।

दोनों आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की और घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक का बयान

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक सोलन टी.एस.डी. वर्मा का बयान सामने आया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर कई सबूत सामने आने की संभावना जताई है।

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले नेपाल चली गई थी और बाद में वापस लौट आई थी। दंपती की एक छोटी बेटी भी है।

प्रेम संबंध विवाद का प्रमुख कारण माना जा रहा

वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि प्रेम संबंध विवाद का प्रमुख कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का खुलासा जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद हो सकेगा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in