बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस

सरकार ने मेटा के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया है। सरकार ने मेटा को अपने प्लेटफॉर्म्स से चाइल्ड सेक्शुअल एक्सप्लोटेटिव एंड एब्यूज मैटेरियल (CSEAM) हटाने को कहा है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती, WhatsApp के बाद टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब
  2. सरकार ने Meta को फिर जारी किया नोटिस, Instagram पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर मांगा जवाब
  3. Google अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी सेटिंग्स
  4. WhatsApp Username फीचर पर विवाद: सरकार ने रोलआउट रोकने को कहा, Meta ने दिया जवाब
  5. Vi का ₹2475 प्रीपेड प्लान लॉन्च, 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 300GB डेटा
  6. Chrome में आएगा “Summarize with Gemini”, सेंकडों में मिलेगा PDF का सार
  7. Instagram ला रहा है 'Your Algorithm' फीचर, अब यूजर्स खुद तय करेंगे अपनी फीड
  8. बारिश के मौसम में ऐसे चलाएं AC, नहीं होगी उमस और बचेगी बिजली
  9. सिर्फ बोलते ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, जानें कैसे करें यह खास फीचर ऑन
  10. स्मार्ट टीवी के लिए Soundbar या Soundbase? जानिए कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर
  11. स्मार्टफोन पर कभी न करें ये गलती...वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
  12. ऑनलाइन दुनिया का असर... छोटी-छोटी रिकमेंडेशन कैसे बदल रही हैं बड़े फैसले
  13. इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा हो गए Bots! Google ने लॉन्च किया नया CAPTCHA सिस्टम
  14. क्यों गायब हो गए कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें
  15. साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च हुआ ‘अभिज्ञान’

भारत सरकार ने इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर पेड विज्ञापनों के माध्यम से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री के प्रचार-प्रसार के मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा को नोटिस जारी किया है। सरकार ने कंपनी को ऐसे सभी विज्ञापन और संबंधित कंटेंट तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस मामले में विस्तृत जवाब देने के लिए सात दिनों की समय-सीमा तय की गई है।

आईटी मंत्रालय ने मेटा से पूछा सवाल

यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के बाद की गई, जिसमें दावा किया गया कि इंस्टाग्राम पर कई ऐसे विज्ञापन चल रहे थे जो उपयोगकर्ताओं को उन प्लेटफॉर्मों तक पहुंचा रहे थे, जहां पैसे के बदले बाल यौन शोषण से जुड़ी अवैध सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। आईटी मंत्रालय ने मेटा से पूछा है कि इस तरह की सामग्री उसके प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंची और इसे रोकने के लिए अब तक कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं।

रिपोर्ट में क्या सामने आया?

एक मीडिया जांच के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दो दर्जन से अधिक पेड विज्ञापन ऐसे पाए गए, जिनमें टेलीग्राम चैनलों के लिंक दिए गए थे। आरोप है कि इन चैनलों के माध्यम से भुगतान लेकर बाल यौन शोषण से संबंधित गैर-कानूनी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि लगभग 30 विज्ञापनदाता इस प्रकार की सामग्री का प्रचार कर रहे थे और उनके विज्ञापन इंस्टाग्राम की मॉडरेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए।

मेटा और इंस्टाग्राम की प्रतिक्रिया

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम ने कहा कि संबंधित पोस्ट उसकी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं करती थीं। वहीं मेटा ने अलग बयान जारी कर बताया कि शिकायत मिलने के बाद कई विज्ञापनों को हटा दिया गया है और उनसे जुड़े कई विज्ञापनदाता खातों को भी निलंबित कर दिया गया है।

व्हाट्सऐप फीचर को लेकर भी बढ़ी चिंता

हाल के दिनों में मेटा को एक अन्य मामले में भी सरकारी जांच का सामना करना पड़ा है। व्हाट्सऐप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार ने आशंका जताई थी कि इसका दुरुपयोग कर साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी वजह से सरकार ने फिलहाल इस फीचर के लॉन्च पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और मेटा से इस संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा है।

 

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in