एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर किया प्रपोज, रूसी कपल का खतरनाक स्टंट बना दुनिया भर में चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। यह एक कपल की सगाई का वीडियो है। इसमें कपल ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल न्यूयाॅक के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के सबसे ऊपर चढ़कर सगाई की है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बिना हैंडल पकड़े दौड़ाई बाइक, बाबा का स्टंट देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
  2. 22 साल का लड़का, 72 साल की दुल्हन! उम्र नहीं, प्यार मायने रखता है,जानिए पूरी कहानी
  3. न ताला, न पहरेदार... फिर भी सुरक्षित है सामान, जानिए नागालैंड का अनोखा मॉडल
  4. 700 Sqft का घर और 2 लाख रुपये महीना किराया! मुंबई के इस सर्विस अपार्टमेंट का VIDEO देख लोग रह गए हैरान
  5. Viral Video: मेरी पूरी सैलरी कहां गई? कर्मचारी ने ऑफिस में HR से मांगा जवाब, वीडियो वायरल
  6. लाइव स्ट्रीम के दौरान बिगड़ा ब्यूटी फिल्टर, असली चेहरा दिखते ही महिला इन्फ्लुएंसर ने गंवाए 1.4 लाख फॉलोअर्स!
  7. जुनून के लिए छोड़ी गूगल की करोड़ों की नौकरी, मेहनत से खड़ा किया 21.7 करोड़ रुपये का कारोबार
  8. सिर्फ एक छोटी-सी चूक और हुआ हादसा, वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
  9. क्या सच में ट्रक पर शिफ्ट हो सकता है पूरा घर? वायरल वीडियो की जानिए पूरी कहानी
  10. केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहागढ़ किले की घटना ने मचाया हड़कंप
  11. मकान मालिक के एक मैसेज ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी
  12. प्यार, धोखा और कत्ल की साजिश, सिया ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल को दिया खाई में धक्का!
  13. अकेलेपन से बचने के लिए जेल जा रही हैं बुजुर्ग महिलाएं, जानिए जापान का हैरान करने वाला सच
  14. 'व्यू वाली बालकनी' नहीं, 'व्यू वाला टॉयलेट'! फ्लैट का वीडियो वायरल
  15. Fridge Cleaning Accident:चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

प्यार का इजहार करने के लिए लोग अक्सर अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन एक रूसी कपल ने ऐसा जोखिम उठाया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की ऊंचाई पर पहुंचकर सगाई करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, इस खतरनाक स्टंट की कीमत उन्हें पुलिस हिरासत के रूप में चुकानी पड़ी।

कौन हैं यह कपल?

इस साहसिक कारनामे को अंजाम देने वाला कपल रूस के प्रसिद्ध रूफटॉप एक्सप्लोरर्स एंजेला निकोलाउ और इवान बीरकुस हैं। दोनों लंबे समय से दुनिया की ऊंची इमारतों, क्रेनों और टावरों पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ने के लिए जाने जाते हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने कई देशों की गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ाई कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी अनोखी प्रेम कहानी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा चुकी है।

कैसे पहुंचे इमारत की सबसे ऊंची जगह तक?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों रात के समय एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के अंदर ही छिप गए और सुबह होने का इंतजार किया। सही मौका मिलने पर वे बिना अनुमति इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से, यानी स्पायर (एंटीना) तक पहुंच गए। करीब 1,454 फीट (443 मीटर) की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने एक बैनर खोला, जिस पर लिखा था, "जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर भारी पड़ती है, तब दुनिया में शांति आती है।" इसी दौरान इवान ने एंजेला को प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली।

स्टंट के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

खतरनाक ऊंचाई पर बिना अनुमति पहुंचने और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण नीचे उतरते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, उनका यह साहसिक और जोखिम भरा स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे रोमांचक बताया, जबकि अन्य ने इसे बेहद लापरवाही भरा कदम माना।

विशेषज्ञों ने कही ये बात

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाने और यादगार पल बनाने की चाह में कुछ लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in