क्या सब कुछ ठीक नहीं? प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने चौंकाया

टीवी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को लेकर खबरे हैं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. रिलीज होते ही चर्चा में ' Alpha', शुरुआती रिव्यू में किसी ने की तारीफ तो किसी ने जताई निराशा
  2. 'वेलकम टू द जंगल' की टक्कर के बावजूद नहीं रुकी 'कॉकटेल 2', अब 100 करोड़ क्लब की तैयारी
  3. Rhea Chakraborty Net Worth: एक्टिंग से बिजनेस तक का सफर, करोड़ों की कमाई के पीछे क्या हैं बड़े सोर्स?
  4. टर्मिनल इलाइटिस से जूझ रही हैं जैस्मिन भसीन, एक्ट्रेस ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
  5. किसिंग सीन में वीर दास के होंठ काटने वाली खबर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी...तो कंगना ने भी दिया प्रतिक्रिया
  6. 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तीसरे दिन 6 करोड़ का आंकड़ा पार
  7. राखी सावंत ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर ली चुटकी, कहा— चौथी शादी के लिए...
  8. 'झूमे जो पठान' से लेकर 'तुझे देखा तो' तक, 34 साल पूरे होने पर शाहरुख का शानदार डांस
  9. फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां... लेंगी मैटरनिटी ब्रेक
  10. अजय देवगन की इस ब्लॉकबस्टर ने कमाए थे 586% मुनाफे, तीन दिन में निकल गई थी लागत
  11. Panchayat season 5: नए सीजन पर एक्टर्स ने दिए कई संकेत –कहानी और उप-प्रधान पर सस्पेंस बरकरार
  12. आधुनिक जीवन में योग,स्वस्थ मन और शरीर का आधार -आयुक्त,केंद्रीय विद्यालय संगठन
  13. Cocktail 2 बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, तीन दिन में कमाए 47.50 करोड़
  14. अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक...बॉलीवुड सितारों ने योग से दिया फिटनेस का संदेश
  15. बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका और सामंथा के बीच टक्कर, जानिए पहले दिन किसकी फिल्म ने मारी बाजी?

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी हालिया इंस्टाग्राम गतिविधि बनी है। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कपल ने नहीं दिया कोई प्रतिक्रिया

हालांकि, अब तक न तो प्रिंस और न ही युविका ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। दोनों की ओर से अलगाव या रिश्ते में किसी तरह की परेशानी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही बातें केवल अटकलें मानी जा रही हैं।

इससे पहले भी आ चुकी है खबर

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हों। इससे पहले युविका की प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनके अलग रहने की खबरें वायरल हुई थीं। उस समय युविका अपनी मां के घर रह रही थीं, जिससे लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। बाद में युविका ने स्पष्ट किया था कि वह बेहतर देखभाल के लिए मां के घर गई थीं और उनके घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था, इसलिए अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में थे कपल

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के दौरान हुई थी। शो में शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। आखिरकार 12 अक्टूबर 2018 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

कपल की है एक बेटी

शादी के बाद इस कपल ने IVF की मदद से अपनी बेटी इकलीन नरूला का स्वागत किया था। फिलहाल इंस्टाग्राम अनफॉलो करने की घटना ने जरूर चर्चा को हवा दी है, लेकिन जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, तब तक उनके रिश्ते को लेकर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

 

 

 

Written By Toshi Shah  

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in