रिलीज होते ही चर्चा में ' Alpha', शुरुआती रिव्यू में किसी ने की तारीफ तो किसी ने जताई निराशा

आलिया भट्ट की अच अवेटेड फिल्म अल्फा आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसी के साथ फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी आउट हो गया है। यहां जान सकते हैं ये फिल्म कैसी है?

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. 'वेलकम टू द जंगल' की टक्कर के बावजूद नहीं रुकी 'कॉकटेल 2', अब 100 करोड़ क्लब की तैयारी
  2. Rhea Chakraborty Net Worth: एक्टिंग से बिजनेस तक का सफर, करोड़ों की कमाई के पीछे क्या हैं बड़े सोर्स?
  3. टर्मिनल इलाइटिस से जूझ रही हैं जैस्मिन भसीन, एक्ट्रेस ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
  4. किसिंग सीन में वीर दास के होंठ काटने वाली खबर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी...तो कंगना ने भी दिया प्रतिक्रिया
  5. 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तीसरे दिन 6 करोड़ का आंकड़ा पार
  6. राखी सावंत ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर ली चुटकी, कहा— चौथी शादी के लिए...
  7. 'झूमे जो पठान' से लेकर 'तुझे देखा तो' तक, 34 साल पूरे होने पर शाहरुख का शानदार डांस
  8. फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां... लेंगी मैटरनिटी ब्रेक
  9. अजय देवगन की इस ब्लॉकबस्टर ने कमाए थे 586% मुनाफे, तीन दिन में निकल गई थी लागत
  10. Panchayat season 5: नए सीजन पर एक्टर्स ने दिए कई संकेत –कहानी और उप-प्रधान पर सस्पेंस बरकरार
  11. आधुनिक जीवन में योग,स्वस्थ मन और शरीर का आधार -आयुक्त,केंद्रीय विद्यालय संगठन
  12. Cocktail 2 बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, तीन दिन में कमाए 47.50 करोड़
  13. अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक...बॉलीवुड सितारों ने योग से दिया फिटनेस का संदेश
  14. बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका और सामंथा के बीच टक्कर, जानिए पहले दिन किसकी फिल्म ने मारी बाजी?
  15. कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये टीवी सितारे, संचिता उगले की मौत ने फिर ताज़ा की दर्दनाक यादें

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म ‘अल्फा’ आज 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक शिव रवैल की इस एक्शन-थ्रिलर में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

 'अल्फा' का शुरुआती रिव्यू

फिल्म रिलीज होने के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स और स्वयं को फिल्म समीक्षक बताने वाले लोगों ने अपनी राय साझा की है। इन्हीं में उमेर संधू ने फिल्म को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार, आलिया भट्ट इस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं लगीं और एक्शन सीक्वेंस में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं है। उन्होंने बॉबी देओल के अभिनय की तारीफ की, जबकि शरवरी वाघ के स्क्रीन टाइम को लेकर भी टिप्पणी की। अपनी राय में उन्होंने फिल्म को औसत से कमजोर एक्शन-थ्रिलर बताया।

मिली-जुली नजर आ रही है प्रतिक्रियाएं

हालांकि, सोशल मीडिया पर सभी प्रतिक्रियाएं एक जैसी नहीं हैं। एक शुरुआती रिव्यू में फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक, कैमियो और स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने वाले किरदारों की सराहना की गई है। इससे साफ है कि दर्शकों की शुरुआती राय मिली-जुली नजर आ रही है।

एक और शुरुआती प्रतिक्रिया

फिल्म समीक्षक कुलदीप गांधी ने अपने रिव्यू में लिखा कि 'अल्फा' दो साहसी महिला एजेंटों की कहानी है, जिन्हें एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। उनके अनुसार, फिल्म का पहला भाग किरदारों और उनकी भावनात्मक पृष्ठभूमि को स्थापित करता है, जबकि दूसरे भाग में दमदार एक्शन, अप्रत्याशित ट्विस्ट और संतोषजनक क्लाइमैक्स देखने को मिलता है।

फिल्म की स्टार कास्ट

'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की नई कड़ी है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं और दोनों को एक्शन अवतार में पेश किया गया है। बॉबी देओल खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनिल कपूर भी कहानी में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। फिल्म आज से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

 

 

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in