WhatsApp Username फीचर पर विवाद: सरकार ने रोलआउट रोकने को कहा, Meta ने दिया जवाब

WhatsApp आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। दुनिया की आधी आबादी मैसेज के लिए व्हाट्सऐप पर अपना भरोसा जताती है। अब व्हाट्सऐप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. Vi का ₹2475 प्रीपेड प्लान लॉन्च, 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 300GB डेटा
  2. Chrome में आएगा “Summarize with Gemini”, सेंकडों में मिलेगा PDF का सार
  3. Instagram ला रहा है 'Your Algorithm' फीचर, अब यूजर्स खुद तय करेंगे अपनी फीड
  4. बारिश के मौसम में ऐसे चलाएं AC, नहीं होगी उमस और बचेगी बिजली
  5. सिर्फ बोलते ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, जानें कैसे करें यह खास फीचर ऑन
  6. स्मार्ट टीवी के लिए Soundbar या Soundbase? जानिए कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर
  7. स्मार्टफोन पर कभी न करें ये गलती...वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
  8. ऑनलाइन दुनिया का असर... छोटी-छोटी रिकमेंडेशन कैसे बदल रही हैं बड़े फैसले
  9. इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा हो गए Bots! Google ने लॉन्च किया नया CAPTCHA सिस्टम
  10. क्यों गायब हो गए कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें
  11. साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च हुआ ‘अभिज्ञान’
  12. WhatsApp का बड़ा अपडेट! बिना चैट खोले जान सकेंगे कौन है ऑनलाइन
  13. स्मार्टफोन खरीदते समय रिफ्रेश रेट को न करें नजरअंदाज...जानिए क्यों है यह इतना महत्वपूर्ण
  14. ऑस्ट्रेलिया की नई AI रणनीति लॉन्च... डेटा सेंटर, सुरक्षा और स्किलिंग पर फोकस
  15. Apple यूजर्स को लग सकता है झटका... अब Siri के लिए देना पड़ सकता हैं पैसा

WhatsApp आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। दुनिया की आधी आबादी मैसेज के लिए व्हाट्सऐप पर अपना भरोसा जताती है। अब व्हाट्सऐप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। यूजरस की सुविधा के लिए WhatsApp (Meta) अक्सर नए फीचर लॉन्च करता है। जिसे लोग भी पंसद करते है। इसी कड़ी में WhatsApp (Meta) ने WhatsApp Username Reservation फीचर को लॉन्च किया। जिसके बाद इसपर विवाद शुरू हो गया है।

व्हाट्सऐप के नए फीचर पर उठा सवाल

WhatsApp के नए Username Reservation फीचर को लेकर भारत में विवाद शुरू हो गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने मोबाइल नंबर की बजाय एक यूनिक यूजरनेम के जरिए दूसरों से जुड़ सकेंगे। हालांकि, फीचर के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले ही सरकार ने इसकी सुरक्षा और संभावित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है। सरकार का मानना है कि यदि कोई भी आसानी से अपना यूजरनेम बदल सकेगा, तो ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के मामले बढ़ सकते हैं।

 भारत सरकार ने Meta के CCO को जारी किया नोटिस

इसी चिंता को देखते हुए भारत सरकार ने Meta के भारत संचालन के मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer) को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कंपनी से 3 दिनों के भीतर इस फीचर की कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपायों और पहचान सत्यापन से जुड़ी पूरी जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही सरकार ने निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले पर संतोषजनक चर्चा पूरी नहीं हो जाती, तब तक WhatsApp के यूजरनेम फीचर को भारत में रोलआउट न किया जाए।

Meta ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सरकार के नोटिस के बाद Meta ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि WhatsApp पर यूजरनेम इस्तेमाल करने की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, फिलहाल केवल लोगों को अपनी पसंद का यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प घोषित किया गया है और यह फीचर इस साल के आखिर में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा।

फर्जी पहचान नहीं बना सकेगा कोई: Meta

Meta ने यह भी बताया कि संभावित धोखाधड़ी को रोकने के लिए मशहूर हस्तियों, सरकारी संस्थाओं, सार्वजनिक संगठनों और Meta के वेरिफाइड अकाउंट्स के नाम पहले से ही रिजर्व रखे जाएंगे। इससे कोई अन्य व्यक्ति इन नामों का इस्तेमाल कर फर्जी पहचान नहीं बना सकेगा।

यूजरनेम फीचर यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने में होगा मददगार

विशेषज्ञों का मानना है कि यूजरनेम फीचर यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने में मददगार हो सकता है, क्योंकि इससे मोबाइल नंबर साझा किए बिना बातचीत संभव होगी। हालांकि, इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि Meta मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, पहचान सत्यापन और फर्जी अकाउंट्स पर नियंत्रण के लिए कितने प्रभावी उपाय लागू करता है। फिलहाल सभी की नजरें सरकार और Meta के बीच होने वाली आगे की बातचीत और फीचर के अंतिम स्वरूप पर टिकी हैं।

 

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in