
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पहले मैच से अलग समय पर खेला जाएगा। जहां पहला टी20 भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था, वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। ऐसे में फैंस को इस बार मैच देखने के लिए देर रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
टी20 में भारत का प्रदर्शन
पहले टी20 में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि शिवम दुबे ने आखिर में तेज बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि टीम की कुछ कमजोरियां भी सामने आईं। संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, तिलक वर्मा भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और ईशान किशन का गैरजरूरी रन आउट चर्चा का विषय बना। संजू के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग भी तेज हो गई है। दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार 4 जुलाई को खेला जाएगा।
मैच कहां होगा?
यह मुकाबला स्ट्रेटफोर्ड के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे कराया जाएगा।
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग कहां देखें?
टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग दो अलग-अलग ऐप्स पर उपलब्ध रहेगी।
Written By Toshi Shah















