Ghaziabad News: बेटी की सुरक्षा के डर में महिला ने बहन के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर की हत्या की

13 वर्षीय बेटी की सुरक्षा को लेकर आशंकित एक महिला ने अपनी सगी बहन के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर जाकिर की हत्या कर दी।

20 घंटे पहले

और पढ़े

  1. UPTET-2026: सेवारत शिक्षकों को परीक्षा दिवस पर मिलेगा विशेष अवकाश, योगी सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय
  2. दिल्ली में कथित भ्रष्टाचार मामले पर भाजपा का पलटवार, हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को बताया भ्रामक
  3. बुलडोज़र एक्शन पर बढ़ा विवाद! जमीयत ने जताया कड़ा विरोध, कानूनी कार्रवाई शुरू
  4. Bihar News: 'हंटर वाली मैडम’ नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक रिकॉर्ड का भी दावा
  5. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाना...
  6. पहली बारिश में ही खुल गई ‘अमृत भारत स्टेशन’ की पोल, प्लेटफॉर्म की छत से फव्वारे की तरह टपका पानी
  7. रिकॉर्ड समय में पूरी हुईं जामिया की परीक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया, समय पर घोषित हुए परिणाम
  8. रामलला के दर्शन करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अयोध्या दौरे के बाद सरकार के खिलाफ खोलेगा मोर्चा
  9. 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी की सजा! फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला
  10. दिल्ली में शुरू हुआ SIR: घर-घर होगा वोटर सत्यापन, जानिए कब आएगी अंतिम वोटर लिस्ट
  11. नोएडा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! भंगेल एलिवेटेड रोड पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज, 4 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
  12. नोएडा सेक्टर-119 की अरण्य सोसाइटी में AC फटने से लगी भीषण आग, चपेट में आए 2 फ्लैट
  13. सेशेल्स संसद में पीएम मोदी का संबोधन, कहा-'हिंद महासागर हमें अलग नहीं, बल्कि जोड़ता है'
  14. 'रामभक्तों पर गोली किसने चलवाई...',अखिलेश के बयान पर CM योगी का बड़ा पलटवार!
  15. ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम पहली बार हुए सार्वजनिक! जानिए पूरा मामला और सरकार की सफाई

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय बेटी की सुरक्षा को लेकर आशंकित एक महिला ने अपनी सगी बहन के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर जाकिर की हत्या कर दी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों—किरण और उसकी बहन कशिश को गिरफ्तार कर लिया।

जाकिर के साथ लिव-इन में रह रही थी

पूछताछ में मेन आरोपी किरण ने कहा कि वह पिछले कई सालो से जाकिर के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसके साथ उसकी 13 साल की बेटी भी रहती थी। किरण का आरोप है कि कुछ समय से जाकिर उसकी बेटी पर गलत नजर रखने लगा था। उसे डर लगने लगा था कि उसके साथ कोई गलत काम न हो जाये।

इसी डर के चलते किरण ने अपनी बहन कशिश के साथ मिलकर जाकिर की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत दोनों ने जाकिर को कार में बैठाया। रास्ते में पहले गमछे से उसका गला घोंटा और फिर डंडे से सिर पर मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को सुनसान स्थान पर फेंककर केस को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद 

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा व गमछा भी बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Written By: Archana Gupta

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in