SIT पूछताछ में चंपत राय का इनकार, कहा- चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका...

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा टिन्नू यादव कुछ ऐसा कर सकता है। चढ़ावा चोरी मामले उन्होंने अपनी भूमिका न होने का दावा किया है।

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. SC ने नाबालिग रेप मामले में आसाराम को तत्काल जमानत देने से किया इनकार, राज्य सरकार को नोटिस जारी
  2. CJP के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल, कहा- अगर मैं खालिद होता या मुसलमान होता...
  3. सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस में भारत की रणनीतिक मौजूदगी, हिंद महासागर में बढ़ा सहयोग
  4. अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज, TMC ने BJP को घेरा
  5. 29 जून को देशभर में मानसून रहेगा सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  6. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन! टिन्नू यादव सहित 8 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
  7. सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया भव्य स्वागत
  8. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी SIT को मिली शिकायत
  9. जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी
  10. गाजा और ईरान-अमेरिका तनाव पर सोनिया गांधी का सरकार पर हमला, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
  11. 'रावण तो आज भी हैं, बस रूप बदल गए हैं',राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
  12. क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए वेनेजुएला में आए भूकंप का क्या पड़ सकता है असर
  13. PM मोदी ने मुहर्रम पर देशवासियों को दिया खास संदेश, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया नमन
  14. जंतर-मंतर पर CJP का छठे दिन भी धरना, अभिजीत दीपके ने कहा- इस्तीफा ही जन्मदिन का सबसे...
  15. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में आठ आरोपियों पर FIR, कई कर्मचारियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने SIT पूछताछ में अपनी भूमिका से इनकार किया है, उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनकी कोई मिलीभगत नहीं है। उनका दावा है कि जैसे ही उन्हें चोरी की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस के साथ मिलकर संदिग्धों की गिरफ्तारी करवाई।

गिरफ्तार किए गए 8 लोगों की हैं चपंत राय से जान-पहचान

सूत्रों के मुताबिक, इस केस में दर्ज FIR और गिरफ्तार किए गए 8 लोगों के तार किसी न किसी रूप में चंपत राय से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी वजह से उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि मंदिर प्रशासन से जुड़े कई फैसलों की जिम्मेदारी उनके पास थी, लेकिन कुछ गड़बड़ियां हुई हैं, जिसे वह मानते हैं।

टिन्नू यादव नाम के आरोपी को लेकर पूछे गए सवाल

टिन्नू यादव नाम के आरोपी को लेकर पूछे गए सवाल पर चंपत राय ने कहा कि वह लंबे समय से उनके संपर्क में था, लेकिन उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की हरकत कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शुरुआती जांच में सहयोग करते हुए गिरफ्तारी में भूमिका निभाई।

पुलिस को दी जानकारी

इसके अलावा एक अन्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस के साथ समन्वय कर जांच आगे बढ़ाई और गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाई।

नियुक्तियों को लेकर पूछे गए सवाल

नियुक्तियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चयन के कई आधार थे और वह अकेले इसके लिए जिम्मेदार नहीं थे। उनके अनुसार, कई सिफारिशों और प्रक्रियाओं के बाद ही नियुक्तियां हुईं। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है, लेकिन सीधे तौर पर अपनी संलिप्तता से इनकार किया।

 

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in