रिकॉर्ड समय में पूरी हुईं जामिया की परीक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया, समय पर घोषित हुए परिणाम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की एंड सेमेस्टर परीक्षाओं तथा सत्र 2026–27 की प्रवेश परीक्षाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा कर एक नया मानक स्थापित किया है।

19 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पहली बारिश में ही खुल गई ‘अमृत भारत स्टेशन’ की पोल, प्लेटफॉर्म की छत से फव्वारे की तरह टपका पानी
  2. रामलला के दर्शन करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अयोध्या दौरे के बाद सरकार के खिलाफ खोलेगा मोर्चा
  3. 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी की सजा! फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला
  4. दिल्ली में शुरू हुआ SIR: घर-घर होगा वोटर सत्यापन, जानिए कब आएगी अंतिम वोटर लिस्ट
  5. नोएडा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! भंगेल एलिवेटेड रोड पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज, 4 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
  6. नोएडा सेक्टर-119 की अरण्य सोसाइटी में AC फटने से लगी भीषण आग, चपेट में आए 2 फ्लैट
  7. सेशेल्स संसद में पीएम मोदी का संबोधन, कहा-'हिंद महासागर हमें अलग नहीं, बल्कि जोड़ता है'
  8. 'रामभक्तों पर गोली किसने चलवाई...',अखिलेश के बयान पर CM योगी का बड़ा पलटवार!
  9. ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम पहली बार हुए सार्वजनिक! जानिए पूरा मामला और सरकार की सफाई
  10. सांसदों के साथ छोड़ने पर उद्धव ठाकरे का हमला, फडणवीस और शिंदे पर साधा निशाना
  11. मुहर्रम जुलूस में बड़ी साजिश नाकाम, जहरीले कैप्सूल बांटने के आरोप में युवक गिरफ्तार
  12. खान सर को अंतरिम राहत बरकरार, गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक
  13. सीएम विजय के फैसले पर विपक्ष हमलावर, विशेष प्रतिनिधि की नियुक्ति बनी विवाद की वजह
  14. तेज प्रताप के चोरी केस में नया बवाल, गवाही रोकने के लिए धमकी देने का आरोप
  15. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बनने से पहले क्या करते थे चंपत राय, कैसे मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की एंड सेमेस्टर परीक्षाओं तथा सत्र 2026–27 की प्रवेश परीक्षाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा कर एक नया मानक स्थापित किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया, जिससे छात्रों को बिना किसी देरी के परिणाम और प्रवेश संबंधी सुविधाएं मिल सकीं।

20 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, 800 परिणाम समय पर घोषित

विश्वविद्यालय ने 280 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों की एंड सेमेस्टर परीक्षाएं 2 मई से 25 मई 2026 के बीच आयोजित कीं। इन परीक्षाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लगभग 20 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने छात्रों और शिक्षकों के लिए विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए। जिसके कारण मूल्यांकन प्रक्रिया तेज रही और लगभग 800 परीक्षा परिणाम निर्धारित समय सीमा के भीतर घोषित किए गए। समय पर ग्रेड शीट और प्रोविजनल डिग्री जारी होने से छात्रों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए आवेदन करने में सुविधा मिली।

NEP-2020 के अनुरूप नई पहल

पहली बार विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप SWAYAM पाठ्यक्रमों को अपनी शैक्षणिक और परीक्षा प्रणाली में शामिल किया। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया में मल्टीपल-एंट्री जैसे प्रावधानों को भी लागू किया गया, जिससे छात्रों को अधिक लचीली और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

एक लाख से अधिक आवेदन, 16 शहरों में हुई प्रवेश परीक्षा

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए 280 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय को एक लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्रवेश परीक्षाएं देश के 16 शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। वहीं 25 कार्यक्रमों में प्रवेश CUET स्कोर के आधार पर, जबकि बीटेक और बीआर्क में क्रमशः JEE (Main) 2026 और NATA 2026 की रैंकिंग के आधार पर होगा। ITEP (बीएड) में प्रवेश NCET 2026 मेरिट के अनुसार किए जाएंगे। इसके अलावा जामिया स्कूलों की कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए भी पांच शहरों में परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनके लिए 53,594 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

सुरक्षा और पारदर्शिता को मिली प्राथमिकता

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एहतेशामुल हक ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षाओं में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय अपनाए गए। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए, ताकि फर्जी अभ्यर्थियों और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, संकायों और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिज़वी ने परीक्षा नियंत्रक और उनकी टीम को रिकॉर्ड समय में परीक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय पर परीक्षाएं, परिणाम और प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता और भविष्य की योजनाओं को नई गति प्रदान करेगी।

Written By: एम.अतहर उद्दीन मुन्ने भारती

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in