क्रॉस वोटिंग पर BJP में बवाल! नितिन नवीन ने कर्नाटक BJP अध्यक्ष से मांगे विधायकों के नाम

कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है। इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्नाटक BJP अध्यक्ष के साथ बैठक की और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, DMK ने किया वॉकआउट, Video वायरल
  2. अलीगंज हादसे पर प्रशासन सख्त: LDA का आदेश जारी, खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो LDA करेगा जमींदोज
  3. केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, क्या राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने से लिया फैसला?
  4. उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिंदे गुट में हुए शामिल
  5. उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद आज शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल
  6. भरत तिवारी एनकाउंटर केस में लक्की बिष्ट की एंट्री, न्याय की मांग को मिली नई ताकत
  7. लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग: जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र, CM योगी ने लिया संज्ञान
  8. बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला बजट 2026, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 20% बढ़ोतरी
  9. Kharge ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारेबाजी पर जताई नाराजगी, कहा- अनुशासन सर्वोपरि...
  10. नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष! बैठक में लगी मुहर, अब बिहार दौरे पर निकलेंगे
  11. 'ऑपरेशन टाइगर' का असर? वसई में उद्धव गुट के नेताओं की BJP में एंट्री
  12. कोलकाता में सड़क का नाम बदलते ही छिड़ा विवाद, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
  13. टीएमसी के खजाने से 4 साल में 141 करोड़ की उड़ान? अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट यात्रा पर उठे सवाल
  14. तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत, 67 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
  15. उद्धव ठाकरे को लगेगा बड़ा झटका,ओमराजे के फैसले से 6 सांसदों का भविष्य दांव पर

कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है। इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्नाटक BJP अध्यक्ष के साथ बैठक की और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में चुनाव परिणामों और क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर विस्तार से चर्चा हुई।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधयकों पर सख्त हुए नितिन नवीन

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व ने बैठक के दौरान करीब एक दर्जन विधायकों के नाम सामने रखे, जिन पर क्रॉस वोटिंग करने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में किन विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ मतदान किया। नितिन नवीन ने प्रदेश नेतृत्व से पूछा कि क्रॉस वोटिंग किसने और किन कारणों से की। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा नेताओं का सलाह न मानने पर हारी JD(S)

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जनता दल (सेक्युलर) यानी JD(S) ने पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा नेताओं ने बताया कि चुनाव से पहले JD(S) नेतृत्व को उम्मीदवार नहीं उतारने की सलाह दी गई थी, लेकिन पार्टी ने इस सुझाव को नहीं माना। इसके चलते चुनावी समीकरण प्रभावित हुए और हार का सामना करना पड़ा।

क्रॉस वोटिंग के जांच के लिए गठित की गई कमिटी

क्रॉस वोटिंग के आरोपों की जांच के लिए वरिष्ठ नेता सी.टी. रवि के नेतृत्व में एक फैक्ट-फाइंडिंग कमिटी गठित की गई है। हालांकि अब तक इस कमिटी की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नितिन नवीन ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष से मांगी मामले की रिपोर्ट

नितिन नवीन ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक को निर्देश दिया है कि वे 25 जून 2026 तक पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। माना जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद भाजपा हाईकमान क्रॉस वोटिंग में शामिल पाए जाने वाले विधायकों के खिलाफ कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठा सकता है।

कमिटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी उचित कार्रवाई

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि पार्टी ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है और फैक्ट-फाइंडिंग कमिटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in